फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bride will come dressed up from beauty parlor and Jaymala will be placed on drain in Agra

अनोखा प्रदर्शन: पार्लर से सज कर आएगी दुल्हन...नाले पर होगी जयमाला, अपने घर से खाना लेकर आएंगे बराती और मेहमान

Sun, 04 Feb 2024 04:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 04 Feb 2024 04:34 PM IST
सार

आगरा में अनोखा प्रदर्शन होगा। यहां दुल्हन पार्लर से सज कर आएगी। नाले पर जयमाला होगी। बराती और मेहमान अपने घर से खाना लेकर आएंगे। 

विज्ञापन
bride will come dressed up from beauty parlor and Jaymala will be placed on drain in Agra
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में ब्यूटी पार्लर से दुल्हन सजकर आएगी पर, जयमाला नाले पर होगी। ढोल-नगाड़े बजेंगे। बराती और मेहमान अपने-अपने घर से खाना लेकर आएंगे। हालांकि प्रीतिभोज के रूप में सब मिल बैठकर खाएंगे। यह नजारा होगा एक ऐसी वेडिंग सेरेमनी का, जिसका आयोजन जलभराव से त्रस्त लोग अनोखे विरोध-प्रदर्शन के रूप में रविवार को करेंगे।

विज्ञापन


शमसाबाद रोड स्थित नगला कली से रजरई मार्ग पर 12 से अधिक कॉलोनियां हैं। इनके लिए न तो सड़क है और न ही नाली निकासी की सुविधा। गंदा पानी रास्ते पर बहता है। 15 साल से अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के चक्कर लगाकर थकने के बाद गत दिनों क्षेत्रीय लोगों ने चुनाव बहिष्कार का निर्णय लेकर मकान बिकाऊ के पोस्टर चस्पा किए थे।

विज्ञापन

रविवार को यहां 43 वर्षीय श्रीभगवान शर्मा व उनकी पत्नी उमा सांकेतिक विरोध प्रदर्शन के लिए वेडिंग सेरेमनी (शादी की सालगिरह समारोह) करेंगे। 17 साल पहले इनकी शादी हुई थी। श्रीभगवान ने बताया कि पत्नी ब्यूटी पार्लर से दुल्हन के रूप में सजकर आएगी। जहां जलभराव है वहां नाले पर जयमाला होगी। फिर मैं फूलों से सजी कार से पत्नी को विदाई कराकर लाऊंगा। उन्होंने कहा हम न्याय व शांतिप्रिय लोग हैं।

बिल्डर, एडीए, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के गैर जिम्मेदार रवैये से तंग आ गए हैं। क्षेत्र में कोई विकास कार्य पिछले 15 वर्ष से नहीं हुआ। सीवर का गंदा पानी रास्तों में भरा है। नालियों की निकासी नहीं हैं। दस हजार से अधिक लोग प्रभावित हैं। कोई सुनवाई नहीं होने पर डेस्टिनेशन वेडिंग कर विरोध दर्ज करा रहे हैं।

 

विज्ञापन

जब दौरेठा में बदले थे कॉलोनियों के नाम

दौरेठा में 100 फुट रोड का निर्माण 15 साल से अधूरा है। नालियों की निकासी नहीं होने से एक दर्जन कॉलोनियों के रास्तों में जलभराव हो गया। जनसमस्या की सुनवाई नहीं होने पर क्षेत्रीय लोगों ने कॉलोनियों के नाम बदलकर नरकपुरी, गंदगीपुरम, डेंगू विहार जैसे नाम रख पोस्टर चस्पा किए थे।

 

कराएंगे समाधान

 उस क्षेत्र की समस्या के बारे में पता चला है। संबंधित विभागों से सर्वे रिपोर्ट मांगी है। समस्या का समाधान कराया जाएगा। - भानु चंद्र गोस्वामी, जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed