फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bride's dreams were shattered boy's side refused to marry

टूट गए दुल्हन के सपने: 11 जनवरी को आनी थी बरात, दूल्हे के घर से आई ऐसी खबर; लड़की पक्ष वाले हैरान

Mon, 18 Dec 2023 06:52 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 18 Dec 2023 06:52 PM IST
सार

बरात आने से 22 दिन पहले दूल्हे के घर से खबर आई कि वे निकाह नहीं करेंगे। ये जानकारी मिलते ही लड़की पक्ष के लोगों के होश उड़ गए। पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है।
 

विज्ञापन
bride's dreams were shattered boy's side refused to marry
दुल्हन - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मैनपुरी के करहल कस्बे के एक मोहल्ला निवासी एक युवती का निकाह तय हो गया। 11 जनवरी को बरात का दिन मुकर्रर हो गया। अचानक लड़का पक्ष ने निकाह करने से साफ मना कर दिया। परेशान परिवार ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक युवक ने बताया कि उसने अपनी बहन का निकाह आगरा के कागरौल निवासी एक युवक के साथ तय किया था। धूमधाम के साथ लगुन भी चढ़ा दी। निकाह के लिए कार्ड छप चुके हैं। 11 जनवरी को बरात आने की तारीख मुकर्रर हुई थी, लेकिन अब लड़के पक्ष की ओर से इन्कार कर दिया गया। मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत में कहा है कि वह लोग अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


मजबूरी में तय किया था निकाह
युवती के भाई ने बताया कि वह अपनी बहन का निकाह करने के लिए मजबूरी में राजी हुआ था। बताया कि करीब चार माह पहले आरोपी युवक अपने रिश्तेदार के यहां रह रहा था। एक रात को वह अपने एक साथी के साथ उनके घर में घुस आया और बहन के साथ छेड़छाड़ की थी। घरवालों के जागने पर दीवार कूद कर भाग गया था। तब पड़ोसी महिला ने निकाह कराने की बात कहते हुए कार्रवाई रुकवा दी थी। अब पड़ोसी महिला के ही भड़काने पर युवक ने निकाह करने से मना कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed