फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bride's aunt dies of heart attack while dancing on DJ

UP: डीजे पर डांस और फिर मौत...ताई की ऐसी हालत देख चीख पड़ी दुल्हन, मातम में बदल गईं शादी की खुशियां

Mon, 17 Feb 2025 08:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 17 Feb 2025 08:18 AM IST
सार

आगरा में शादी का जश्न, मातम में बदल गया। शादी के एक कार्यक्रम के दौरान डीजे पर डांस कर रहे दुल्हन की ताई की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वे पूर्ण रूप से स्वस्थ थीं। प्रारंभिक रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ था।
 

विज्ञापन
Bride's aunt dies of heart attack while dancing on DJ
शादी (सांकेतिक फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के फतेहपुर सीकरी ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम टीकरी में भतीजे की शादी में शनिवार दिन रात डीजे पर डांस करते समय हार्ट अटैक से महिला की मृत्यु हो गई। घटना से शादी समारोह के रंग में भंग पड़ गया। घटना से पूर्व वरमाला का कार्यक्रम संपन्न हो चुका था। 
विज्ञापन


टीकरी निवासी सुखबीर सिंह की बेटी की बारात शनिवार को गांव दूरा स्थित बांके बिहारी आदित्य पैलेस मैरिज होम पहुंची थी। बारात की अगवानी, दावत एवं मांगलिक कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हो रहे थे। अधिकांश वाराती दावत के पश्चात वापस जा चुके थे। वरमाला कार्यक्रम संपन्न होने के पश्चात स्टेज पर फोटो सेशन के दौरान कुछ महिलाएं डीजे पर डांस कर रही थीं।
विज्ञापन


दुल्हन की ताई 45 वर्षीय राम धकेली पत्नी विजेंद्र सिंह डीजे पर डांस कर रही थीं। डांस करते-करते सीने में तेज दर्द होने पर राम धकेली सीना पड़कर डीजे के पास अचेत हो गईं। घटना से डांस करने वालों  और वहां मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। पीड़िता को भरतपुर के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने जांच कर महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना से शादी की खुशियां गम में बदल गईं। शादी की समस्त औपचारिकताएं पूरी कर वर वधु की विदाई की गई। हृदय रोग विशेषज्ञ कहते हैं, पिछले कुछ समय से उत्सवों के दौरान हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट से संबंधित जोखिम बढ़े हुए देखे जा रहे हैं। इसके कई कारण हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed