फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bride refuses to marriage with drunk groom in kasganj

शादी के बाद 'लड़खड़ाए' दूल्हे के कदम, दुल्हन ने किया विदाई से इंकार, रिश्ता टूटा

Sun, 01 Mar 2020 09:11 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 01 Mar 2020 09:11 AM IST
सार

विदाई से पहले दूल्हा टहलने के बहाने घर से बाहर निकला था और शराब पीकर लौटा। दुल्हन को इसका पता चल गया था। 

विज्ञापन
bride refuses to marriage with drunk groom in kasganj
प्रतीकात्मक फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासंगज जिले के एक गांव में शादी समारोह के दौरान शराब के नशे में धुत दूल्हे के कदम लड़खड़ाए तो दुल्हन ने विदाई से इंकार कर दिया। इसके बाद वर-वधू पक्ष में कहासुनी हो गई। पुलिस की मौजूदगी में पंचायत हुई, लेकिन दुल्हन अपनी बात पर अडिग रही। इससे शादी के कुछ ही देर बाद रिश्ता टूट गया। 
विज्ञापन


हाथरस जिले के थाना विजयनगर क्षेत्र से एक बरात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में आई। यहां बृहस्पतिवार की रात शादी की रस्में पूरी होने के बाद अगली सुबह विदाई से पहले तिलक की रस्म शुरू हुई। इस बीच दुल्हन को पता चला कि दूल्हे ने शराब पी रखी है।
विज्ञापन


बताया गया कि विदाई से पहले दूल्हा टहलने के बहाने घर से बाहर निकला था। इसके बाद शराब पीकर लौटा। इस पर दुल्हन ने विदाई से इंकार कर दिया। इससे बरातियों में हड़कंप मच गया। बड़े-बुजुर्ग दुल्हन और वर पक्ष के लोगों को मनाने में जुट गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दहेज वापसी पर बनी सहमति

जब बात नहीं बनी तो वर-वधू पक्ष में कहासुनी होने लगी। विवाद की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस, ग्रामीणों और बरातियों के बीच पंचायत जुटी। शुक्रवार को दिनभर समझौते के लिए पंचायत चलती रही।

रिश्ता टूटने के बाद जब पंचायत जुटी तो शाम को सहमति बनी कि दहेज की वापसी कराई जाए। दूल्हे के लिए जो दहेज दिया गया वो शुक्रवार सुबह ही वर पक्ष ने अपने गांव भेज दिया।

कोतवाली प्रभारी दिनेश दुबे ने बताया कि एक गांव में शादी का रिश्ता टूटने की सूचना मिली थी। उसके बाद संबंधित थाना इंचार्ज को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

 

देश-दुनिया और अपने क्षेत्र की हर खबर सबसे पहले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed