फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bride refused to marry drunk groom in agra

नशे में टल्ली दूल्हे को देखकर दुल्हन ने उठाया ऐसा कदम, बाराती रह गए हैरान

Mon, 11 Feb 2019 12:07 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 11 Feb 2019 12:07 PM IST
विज्ञापन
bride refused to marry drunk groom in agra
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा में एक दूल्हे को शराब पीना महंगा पड़ गया। मंडप में दूल्हे के कदम डगमगाते देख दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। दुल्हन के फैसले पर परिवारवाले भी साथ हो गए। दूल्हा पक्ष ने हंगामा किया तो पुलिस बुलाई गई। पुलिस दूल्हे को पकड़कर थाने ले गई। हालांकि बाद में शादी नहीं करने और कोई कार्रवाई नहीं कराने पर समझौता हो गया।
विज्ञापन


युवती छत्ता क्षेत्र की रहने वाली है, जबकि युवक शाहगंज क्षेत्र का। युवती दसवीं तक पढ़ी है। युवक जूते का कारोबार करता है। दोनों का रिश्ता छह महीने पहले तय हुआ था। शादी दस फरवरी को वसंत पंचमी पर थी। 
विज्ञापन


थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के मैरिज होम में विवाह समारोह संपन्न कराया जा रहा था। रात तकरीबन 12 बजे जयमाला का कार्यक्रम हुआ। इसके बाद दूल्हा दुल्हन ने साथ खाना खाया। तकरीबन साढ़े तीन बजे दूल्हे को मंडप में शादी की रस्म पूरी करने के लिए बुलाया गया। काफी देर बाद दूल्हा लड़खड़ाता हुआ आया। यह देखकर सभी सन्न रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाली गलौज भी की

परिजनों के मुताबिक, दूल्हा नशे में था। पहले तो लोगों ने उससे कुछ नहीं कहा, लेकिन उसने पंडित के कहने पर रस्म अदायगी नहीं की। उससे गालीगलौज भी करने लगा। दुल्हन के परिजनों ने दूल्हे की हरकत पर नाराजगी जताई। 

दुल्हन यह सब देख रही थी। उसने शराबी दूल्हे से शादी करने से इंकार कर दिया। कहा कि वह शराब पीने वाले दूल्हे के साथ शादी नहीं करेगी और मंडप से उठकर चली गई। दूल्हा पक्ष ने हंगामा किया तो दुल्हन पक्ष ने सोमवार सुबह छह बजे पुलिस को सूचना दे दी। 

पुलिस दूल्हा और उसके परिजनों को थाने पकड़कर ले आई। पुलिस ने बताया कि दूल्हा शराब पीकर मंडप में आया था। इसके बाद दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया था। बाद में सूचना पुलिस को दी गई थी। दोनों पक्षों ने लिखकर दिया है कि वह कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। 

पंचायत के बाद दोनों पक्षों में समझौता

दुल्हन के शादी से इंकार करने पर परिजनों ने दूल्हे के घरवालों से अब तक खर्च हुई रकम की मांग की। इसके लिए काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच पंचायत चलती रही। दोपहर ढाई बजे दोनों पक्ष थाने पर आए। उन्होंने लिखकर दिया कि वह कार्रवाई नहीं कराना चाहते हैं। इसके बाद ही दूल्हे को रिहाई मिल सकी। बरात वापस चली गई।

‘शराबी दूल्हे के साथ मुझे नहीं करनी शादी’
इंस्पेक्टर अनिल यादव ने बताया कि दुल्हन का कहना था कि वह ऐसे दूल्हे के साथ जिंदगी नहीं बिता सकती है, जोकि शराब पीता है। इससे वह कभी सुखी नहीं रह पाएगी। वह नहीं चाहती थी कि उसकी जिंदगी खराब हो। वह थाने भी आई थी। 

दुल्हन ने यहां भी शादी करने से साफ इंकार कर दिया। उसने हाल ही में यूपी और उत्तराखंड में हुई जहरीली शराब से मौतों के बारे में भी पढ़ा था। लोगों ने दुल्हन के इस कदम की काफी सराहना की। परिवार वाले भी उसके साथ हो गए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed