{"_id":"5cbd5087bdec222ffc35b40d","slug":"bride-refused-marry-with-dark-complexion-groom-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दूल्हे का सांवला रंग देख भड़की दुल्हन, शादी से किया इंकार, थाने तक पहुंचा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूल्हे का सांवला रंग देख भड़की दुल्हन, शादी से किया इंकार, थाने तक पहुंचा मामला
Mon, 22 Apr 2019 10:56 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 22 Apr 2019 10:56 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के बाह कस्बे में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दूल्हे का सांवला रंग देख दुल्हन का पारा चढ़ गया। उसने शादी से इंकार कर दिया। पंचायत हुई, थाने तक मामला पहुंचा, लेकिन दुल्हन फेरे लेने को तैयार नहीं हुई। इस दौरान बरात में आए बच्चे भूख से परेशान रहे।
खटीक टूला बाह के युवक का रिश्ता कन्नौज के गुरुसायगंज निवासी युवती के साथ तय हुआ था। शनिवार रात को बाह की हनुमान वाटिका में शादी थी। रात 9 बजे के करीब बारौठी थी। चढ़ाई के बाद दूल्हा बारौठी पर पहुंचा तो उसे देख कर दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया।
दुल्हन बोली कि दूल्हा उसे पसंद नहीं। इसके बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक पंचायत हुई। इसके बाद मामला बाह थाने पहुंचा। थाने में भी खूब ड्रामा हुआ। दुल्हन को मनाने प्रयास किया, लेकिन वो अपनी जिद पर अड़ रही।

भूख से व्याकुल हुए बच्चे
दुल्हन ने शादी से दो टूक इंकार करते हुए कहा कि सांवले रंग के लोग उसे पसंद नहीं हैं। वहीं शादी से इंकार के कारण दावत आदि भी नहीं हो सकी। इससे बच्चे भूख से व्याकुल रहे। इधर, शादी टूटने के बाद दुल्हन का परिवार रात में ही वापस लौट गया।
उधर, बारौठी पर रिश्ता टूटने के बाद युवक का रिश्ता शमसाबाद में तय कर दिया है। बताया गया कि 26 अप्रैल को शादी होगी। परिवार शादी की तैयारियों में जुट गया है।
उधर, बारौठी पर रिश्ता टूटने के बाद युवक का रिश्ता शमसाबाद में तय कर दिया है। बताया गया कि 26 अप्रैल को शादी होगी। परिवार शादी की तैयारियों में जुट गया है।