फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bride married for third time such act after honeymoon night three grooms have been ruined

शादी या सौदा: तीसरी बार बनी दुल्हन, सुहागरात के बाद करती है ऐसी करतूत; तीन दूल्हों को कहीं का नहीं छोड़ा

Mon, 17 Jul 2023 08:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 17 Jul 2023 08:33 PM IST
सार

शादी सात जन्मों का बंधन होता है, ये तो आपने सुना ही होगा। पर, आज एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां सात जन्म तो छोड़िए, सात दिन भी शादी नहीं चलती है। एक महिला ऐसी है, जो तीन बार दुल्हन तो बनी, लेकिन पत्नी नहीं। 
 

विज्ञापन
Bride married for third time such act after honeymoon night three grooms have been ruined
Bride Crime, - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक महिला की गजब की कहानी सामने आई है, जो तीन बार दुल्हन तो बनी, लेकिन पत्नी नहीं बन सकी। शादी होती है, विदाई होती है। फिर सुहागरात के बाद ये दुल्हन अपना प्रपंच रचती है। ये महिला अब तक तीन दूल्हों को बर्बाद कर चुकी है। अब इस दुल्हन का राज खुला तो पुलिस हरकत में आई। इस महिला ने थाना मिरहची क्षेत्र में भी एक युवक को भी धोखाधड़ी का शिकार बनाकर लूट लिया। उसने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

ये है मामला 

थाना मिरहची क्षेत्र के ग्राम आसेपुर निवासी नितिन कुमार ने बताया कि कृष्णा उर्फ शेरू, चंद्रपाल सिंह निवासी ग्राम उमरायपुर थाना पिलुआ, रामसेवक निवासी ग्राम हिम्मतपुर थाना कोतवाली देहात ने उसकी शादी वर्षा निवासी ग्राम उमरायपुर के साथ हिंदू रीति-रिवाज से कराई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही मायके जाने के बाद वर्षा वापस नहीं आई। जेवर आदि भी अपने साथ ले गई। उसने कई बार पत्नी के बुलाने का प्रयास किया, लेकिन वो आने के लिए राजी नहीं हुई। इसके बाद नितिन को पत्नी पर शक होने लगा।

ये भी पढ़ें -  बिल्ली ने सवा माह के मासूम को नोंच खाया: मां के सीने लग चारपाई पर सोया था बच्चा, दबे पांव आई और खींच ले गई

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन बार बनी दुल्हन 

पीड़ित ने बताया कि वर्षा के बारे में उसने जानकारी जुटाना शुरू कर दिया। इस दौरान उसे  पता चला कि उसकी पहली शादी चरन सिंह निवासी नगला पोता थाना कोतवाली नगर से हो चुकी है। उसके साथ भी वर्षा ने कुछ दिन बिताये और फिर जेवर आदि लेकर मायके पहुंच गई। इसके बाद उसने बिना तलाक  एक और शादी हरजीत सिंह उर्फ बिट्टू निवासी ग्राम सिरसागंज के साथ की थी। उसके बाद तीसरी शादी वर्षा ने नितिन के साथ की।

ये भी पढ़ें -  'नपुंसक है पति': सुहागरात पर पास तक नहीं आया, सच छुपाने के लिए हर रात करता रहा ऐसी हरकत; हकीकत जान टूटे सपने

विज्ञापन

धोखे से कराई शादी 

पीड़ित ने बताया कि वर्षा और उसके मायके वालों ने झूठ बोलकर उसकी धोखे से शादी कराते हैं। शादी के बाद जेवर और रुपये रख लेते हैं और ब्लैकमेल कर रुपया ठगते हैं। नितिन ने आरोप लगाया कि जब उसने वर्षा से बात की तो उसने मारपीट की एक रिपोर्ट परिवारीजन के विरुद्ध लिखा दी। चार मई 2023 को जान से मारने की नीयत से खाने में जहर मिलाकर दे दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। थाना प्रभारी सुभाष सिंह कठेरिया ने बताया कि अदालत के आदेश पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है, जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed