फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bride know the truth of groom being disabled after marriage

धोखा: सुहागरात पर पता चली सच्चाई, सगाई से फेरों तक दूल्हे के घरवालों ने इस तरह छिपाया राज

Thu, 03 Mar 2022 01:49 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 03 Mar 2022 01:49 PM IST
सार

लोहामंडी थाना क्षेत्र की रहने वाली नवविवाहिता ने दूल्हे और उसके घरवालों पर बड़ी सच्चाई छिपाने का आरोप लगाया है। एसएसपी कार्यालय मायके वालों को साथ लेकर पहुंची नवविवाहिता ने बताया कि दूल्हा दिव्यांग है और ये जानकरी उसे सुहागरात को हो सकी।
 

विज्ञापन
Bride know the truth of groom being disabled after marriage
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा में एक युवती की धोखे से दिव्यांग युवक से शादी करा दी गई। सुहागरात पर जब उसे इस बारे में पता चला तो उसने विरोध किया। इस पर युवती के मोबाइल पर बात करने पर पाबंदी लगा दी गई। बाद में पहली विदा पर घर पहुंचने पर पीड़िता ने परिजनों को बताया। बुधवार को पीड़ित परिजनों ने एसएसपी ऑफिस में प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की। मामले में जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

संपन्न परिवार देख शादी के लिए हुए थे राजी  

लोहामंडी क्षेत्र की रहने वाली युवती की शादी एक महीने पहले मथुरा के युवक से हुई थी। परिजनों का कहना है कि एक बिचौलिये ने लड़का बताया था। इस पर देखने गए थे। लड़का एक कुर्सी पर बैठा था। उसके घरवाले बातचीत करते रहे। उसको चलते हुए नहीं देखा। उनसे कहा था कि खुद की दुकान है। खेतीबाड़ी भी है। इसके बाद बिना युवक के घरवाले खेतीबाड़ी दिखाने ले गए। संपन्न परिवार देखकर शादी के लिए तैयार हो गए।
विज्ञापन

जयमाला पर हुआ था शक 

जनवरी में शादी हुई। बरात के बाद दूल्हा जयमाला में आया। वह कुर्सी पर बैठा हुआ था। उससे खड़ा होने के लिए बोला गया। मगर, वो ठीक से खड़ा नहीं हो पा रहा था। यह देखकर घरातियों ने बरातियों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों एक इंजेक्शन लगवाया था। तब से दर्द हो रहा है। इस कारण ही दिक्कत हो रही है। कुछ दिन में ठीक हो जाएगी। जयमाला के समय भी उसे दिक्कत हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामने आई हकीकत 

नवविवाहिता ने बताया कि ससुराल पहुंचने पर दूल्हे की हकीकत सामने आ गई। वह बचपन से विकलांग था। इसके बारे में पूछने पर ससुराली चुप करने लगे। बाद में मोबाइल छीन लिया। घरवालों से भी बात नहीं करने देते। 31 जनवरी को वह शादी के बाद पहली बार अपने घर आई। इस पर उसने दूल्हे की हकीकत बता दी। पांच दिन बाद ससुराली आए। युवती को अपने साथ ले गए। 

एसएसपी से की शिकायत  

पीड़िता ने बताया किससुराल वाले उसका उत्पीड़न करने लगे। 18 फरवरी को मां मिलने आई थी। इस दौरान बेटी को घर ले जाने की कहने पर सुसरालियों ने अभद्रता की। बाद में मां बेटी को घर ले आई। बुधवार को पीड़िता की मां ने एसएसपी ऑफिस में प्रार्थनापत्र दिया। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed