{"_id":"622077f1a36f08067d65ed02","slug":"bride-know-the-truth-of-groom-being-disabled-after-marriage","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"धोखा: सुहागरात पर पता चली सच्चाई, सगाई से फेरों तक दूल्हे के घरवालों ने इस तरह छिपाया राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखा: सुहागरात पर पता चली सच्चाई, सगाई से फेरों तक दूल्हे के घरवालों ने इस तरह छिपाया राज
Thu, 03 Mar 2022 01:49 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 03 Mar 2022 01:49 PM IST
सार
लोहामंडी थाना क्षेत्र की रहने वाली नवविवाहिता ने दूल्हे और उसके घरवालों पर बड़ी सच्चाई छिपाने का आरोप लगाया है। एसएसपी कार्यालय मायके वालों को साथ लेकर पहुंची नवविवाहिता ने बताया कि दूल्हा दिव्यांग है और ये जानकरी उसे सुहागरात को हो सकी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में एक युवती की धोखे से दिव्यांग युवक से शादी करा दी गई। सुहागरात पर जब उसे इस बारे में पता चला तो उसने विरोध किया। इस पर युवती के मोबाइल पर बात करने पर पाबंदी लगा दी गई। बाद में पहली विदा पर घर पहुंचने पर पीड़िता ने परिजनों को बताया। बुधवार को पीड़ित परिजनों ने एसएसपी ऑफिस में प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की। मामले में जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
संपन्न परिवार देख शादी के लिए हुए थे राजी
लोहामंडी क्षेत्र की रहने वाली युवती की शादी एक महीने पहले मथुरा के युवक से हुई थी। परिजनों का कहना है कि एक बिचौलिये ने लड़का बताया था। इस पर देखने गए थे। लड़का एक कुर्सी पर बैठा था। उसके घरवाले बातचीत करते रहे। उसको चलते हुए नहीं देखा। उनसे कहा था कि खुद की दुकान है। खेतीबाड़ी भी है। इसके बाद बिना युवक के घरवाले खेतीबाड़ी दिखाने ले गए। संपन्न परिवार देखकर शादी के लिए तैयार हो गए।
विज्ञापन
जयमाला पर हुआ था शक
जनवरी में शादी हुई। बरात के बाद दूल्हा जयमाला में आया। वह कुर्सी पर बैठा हुआ था। उससे खड़ा होने के लिए बोला गया। मगर, वो ठीक से खड़ा नहीं हो पा रहा था। यह देखकर घरातियों ने बरातियों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों एक इंजेक्शन लगवाया था। तब से दर्द हो रहा है। इस कारण ही दिक्कत हो रही है। कुछ दिन में ठीक हो जाएगी। जयमाला के समय भी उसे दिक्कत हो रही थी।
विज्ञापन