फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bride denied to marry after dispute over dress in firozabad

लहंगा नहीं भाया तो दुल्हन ने दरवाजे से लौटाई बरात

Sat, 01 Jul 2017 05:03 PM IST
टीम डिजिटल फिरोजाबाद
टीम डिजिटल फिरोजाबाद Updated Sat, 01 Jul 2017 05:03 PM IST
विज्ञापन
bride denied to marry after dispute over dress in firozabad
शादी से इनकार - फोटो : अमर उजाला
अपनी शादी के सपने सजाकर अलीगढ़ से बरात लेकर फिरोजाबाद आए युवक के सपने उसकी होने वाली दुल्हन ने चकनाचूर कर दिए। बरात दरवाजे पर थी और वरमाला का इंतजार हो रहा था। तभी, अपने लहंगे को लेकर दुल्हन का माथा ऐसा ठनका कि उसने शादी से ही इनकार कर दिया। देखते ही देखते घरातियों और बरातियों में मारपीट होने लगी। मामला बढ़ा तो पुलिस भी पहुंच गई हालांकि समझौते के बाद बरात को बिना दुल्हन के ही लौटना पड़ा। 
विज्ञापन


बताया गया है कि फिरोजाबाद के रामगढ़ थाना क्षेत्र के मोहल्ला सम्राटनगर निवासी युवती का विवाह अलीगढ़ के मेहताबनगर निवासी युवक के साथ तय हुआ था। गुरूवार को बरात अलीगढ़ से फिरोजाबाद आई। विवाह का कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही कन्या और वर पक्ष के बीच दुल्हन के लहंगा को लेकर विवाद शुरू हो गया। कन्या पक्ष्‍ विवाद इतना बढ़ा कि कन्या और वर पक्ष के लोग एक दूसरे के साथ मारपीट करने लगे।
विज्ञापन


इसी दौरान बरातियों ने कन्या पक्ष के घर पर पथराव कर दिया। शादी वाले घर में चीख पुकार मच गई। बचाव को घराती और आसपास के लोग एकत्रित होकर आए तो बराती भाग गए। थाना रामगढ़ में समझौते के लिए रात भर पंचायत चली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी करने के लिए न तो लड़का पक्ष राजी हुआ और न ही कन्या पक्ष। ऐसे में शादी की रस्मों को पूरा किए बिना बारात बिना दुल्हन के अलीगढ़ लौट गई। कोतवाल रामगढ़ का कहना है कि कन्या और वर पक्ष के बीच समझौता होने के कारण तहरीर नहीं आई है। लेकिन बारात बिन दुल्हन लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed