फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bride beat up groom with slippers in firozabad

जयमाल के दौरान हुआ कुछ ऐसा, दूल्हे को दुल्हन ने चप्पलों से पीटा, बरात को बनाया बंधक

Mon, 22 Apr 2019 03:05 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 22 Apr 2019 03:05 PM IST
विज्ञापन
bride beat up groom with slippers in firozabad
प्रतीकात्मक तस्वीर
फिरोजाबाद के टूंडला में एक रेलकर्मी को दूसरी शादी करना महंगा पड़ गया। पहली पत्नी ने पुलिस संग शादी समारोह में पहुंचकर हंगामा कर दिया। हकीकत जान वरमाला के लिए पहुंची दुल्हन ने दूल्हा बने रेलकर्मी को जमकर धुन दिया। दुल्हन के परिजनों ने बरात को बंधक बना लिया।
विज्ञापन


दरअसल, रेलकर्मी एक महिला रेलकर्मी से कोर्ट मैरिज कर चुका था। कन्या पक्ष ने शादी समारोह में हुए खर्चे की अदायगी होने के बाद ही उन्हें मुक्त किया। मामला लाइनपार क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। रेलवे में पिता की मृत्यु के बाद एक युवक को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में नौकरी मिल गई।
विज्ञापन


रेलकर्मीके पास के ही एक गांव की रहने वाली महिला से प्रेम प्रसंग हो गया। महिला के पति की मृत्यु हो चुकी है। इस बीच महिला को पति की जगह रेलवे में नौकरी मिल गई थी। रेलवे में नौकरी करते हुए दोनों और भी करीब आ गए। पांच माह पूर्व दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयमाल के दौरान पहुंची पहली पत्नी

इस बीच युवक के परिजनों ने उसका रिश्ता आगरा के फतेहाबाद से तय कर दिया। गत शुक्रवार को युवक बरात लेकर दुल्हन के दरवाजे पर पहुंच गया। स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन वरमाला लिए खड़े थे तभी महिला रेलकर्मी पुलिस को लेकर वहां पहुंच गई। 

महिला ने दूल्हे की पत्नी बताते हुए हंगामा खड़ा कर दिया तथा कोर्ट मैरिज के कागजात दिखाए। दूल्हा के शादीशुदा होने पर दुल्हन अपना आपा खो बैठी। दुल्हन ने स्टेज पर ही चप्पलों से दूल्हे की पिटाई कर दी। दूल्हा व बरात को बंधक बना लिया। 

शादी में हुए खर्च के रुपये लेने के बाद ही दुल्हन पक्ष ने दूल्हा व बरातियों को मुक्त किया। बरात बैरंग लौटने की चर्चा रविवार को सारे दिन रही। बाद में दूल्हे ने रेलकर्मी महिला से ही शादी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed