फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Brick market watchman killed by crushing his head in agra

आगरा: ईंट मंडी के चौकीदार की सिर कुचलकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 06 Apr 2022 04:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 06 Apr 2022 04:53 PM IST
सार

राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-2 पर बुढ़िया के ताल स्थित पेट्रोल पंप के पीछे ईंट मंडी में बीती रात्रि को 45 वर्षीय चौकीदार की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। वहीं मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद हत्या का मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Brick market watchman killed by crushing his head in agra
हत्या - फोटो : social media

विस्तार

राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-2 से पचास मीटर की दूरी पर सामुदायिक केंद्र को जाने वाले मार्ग पर पेट्रोल पंप के पीछे खाली पड़े खेत में ईंट मंडी चलती है। बुढ़िया का ताल निवासी 45 वर्षीय नरेश निषाद  पुत्र स्व मूलचंद्र यहां चौकीदारी करते हैं। बताया गया है कि रात के समय चौकीदार की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। घटना जानकारी होने पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। 

विज्ञापन


घटना की जानकारी पर थाना प्रभारी अरुण कुमार मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद सीओ रवि कुमार गुप्ता व एसपीआरए सत्यजीत गुप्ता भी घटना स्थल पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाये। पुलिस अधिकारियों ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। इस दौरान शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 
विज्ञापन


मृतक नरेश की पत्नी दुर्गा देवी ने तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि पति रोज की तरह मंगलवार रात 8 बजे ईंट मंडी में सोने चले गए थे। आज सुबह जब दुर्गा वहां पहुंची, तो नरेश की खून में सनी लाश मिली। दुर्गा का आरोप है कि नीरज राणा पुत्र कुंज बिहारी, सोनू पुत्र रामबाबू उर्फ निन्नु व राजेन्द्र उर्फ घेण्टा पुत्र ओमप्रकाश निवासीगण बुढ़िया का ताल ने नरेश की सिर कुचलकर हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी अरुण कुमार बालियान ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। आरोपियों कि गिरफ्तारी के लिए टीम बनाकर दबिश दी जा रही है। जल्द हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर कर लिया जाएगा।  पुलिस ने बताया कि नरेश 20 साल पहले आकर अपनी ससुराल बुढ़िया के ताल में बस गया था। यहीं पर लगने वाली ईंट मंडी में चौकीदारी करने लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed