फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Brick Kiln Demolished By Bulldozer In Etah

Etah: ईंट भट्ठे पर चला बुलडोजर, एटा में प्रशासन ने कब्जामुक्त कराई 1.20 करोड़ की सरकारी जमीन

Tue, 26 Jul 2022 04:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 26 Jul 2022 04:18 PM IST
सार

गांव शहबाजपुर में 85 बीघा सरकारी जमीन पर कब्जा कर ईंट भट्ठा चलाया जा रहा था। करीब 15 साल से आरोपियों ने जमीन पर कब्जा कर रखा था। प्रशासन ने मंगलवार को ईंट भट्ठे पर बुलडोजर चलाकर इस जमीन को कब्जा मुक्त कराया। 

विज्ञापन
Brick Kiln Demolished By Bulldozer In Etah
बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

एटा के निधौली कलां थाना क्षेत्र के गांव शहबाजपुर में प्रशासन ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। करीब 85 बीघा जमीन पर बनाए गए ईंट भट्ठा को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। इसमें 1.20 करोड़ रुपये की जमीन कब्जा मुक्त कराई गई। वहीं अवैध कब्जाधारक पर 44.61 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है।

विज्ञापन

 
गांव शहबाजपुर में अखलाक का ईंट भट्ठा बना हुआ है। इस जमीन के संबंध में तहसीलदार न्यायालय में मुकदमा चला था, जिसका निस्तारण हो चुका है। इसमें भट्ठे की जमीन सरकारी साबित हो चुकी है। इसे लेकर सोमवार को राजस्व टीम ने गांव में जाकर पैमाइश की। मंगलवार सुबह ही एसडीएम सदर शिव कुमार, तहसीलदार सदर सीपी सिंह, सीओ जलेसर इरफान, नासिर खान भट्ठे पर पहुंच गए। किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए निधौली कलां, पिलुआ और महिला थाने का पुलिस बल बुला लिया गया। 
विज्ञापन


दो राजस्व निरीक्षक और छह लेखपालों की राजस्व टीम भी मौजूद रही। इसके साथ ही सरकारी जमीन पर किए गए निर्माण के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई बुलडोजर चलाकर शुरू की गई। ईंट भट्ठा से जुड़े कुछ लोग अपना पक्ष लेकर अधिकारियों के पास पहुंचे, लेकिन अधिकारियों ने किसी की एक न सुनी और कार्रवाई चलती रही। कुछ ही देर में चिमनी छोड़ कच्चे-पक्के निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। तहसीलदार सदर ने बताया कि गाटा संख्या 441 में ग्राम समाज की करीब 85 बीघा जमीन पर 15 साल पहले ईंट भट्ठा बनाकर अवैध कब्जा कर लिया गया था। इतने लंबे समय तक जमीन को प्रयोग किए जाने पर 44.61 लाख जुर्माना किय गया है। 1.20 करोड़ रुपये कीमती सरकारी जमीन को कब्जामुक्त करा लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भट्ठा स्वामी पर दर्ज कराई गई एफआईआर

ध्वस्तीकरण कार्रवाई के अलावा भट्ठा स्वामी अखलाक पर कानूनी कार्रवाई भी की गई है। तहसीलदार ने बताया कि सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा का निर्माण कराने को लेकर भट्ठा स्वामी के विरुद्ध थाना निधौली कलां में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed