फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Brick and stone fired in two sides in village Nagla Moti

नगला मोती में दो पक्ष के लोगों के बीच चले ईंट पत्थर

Wed, 13 Oct 2021 06:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 06:33 PM IST
विज्ञापन
Brick and stone fired in two sides in village Nagla Moti
औंछा। गांव नगला मोती में जमीन के विवाद को लेकर बुधवार की सुबह दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। जमकर ईंट पत्थर चले और फायरिंग भी हुई। दो महिलाएं फरसा लगने से घायल हो गईं। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राजकिशोर व हरीसिंह के बीच खेत पर कब्जे को लेकर तीन वर्ष से विवाद चल रहा है। पहले भी कई बार दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ चुके हैं। बुधवार की सुबह करीब आठ बजे राजकिशोर ट्रैक्टर लेकर खेत जोतने के लिए पहुंचे। तभी वहां हरी सिंह परिवार के रामहरी, सतेंद्र सिंह, रमेश, अरविंद को लेकर पहुंच गए। इस बीच राजकिशोर पक्ष से रामब्रेश, रामकिशन आदि भी आ गए। दोनों पक्ष के लोगों में विवाद के बाद मारपीट होने लगी। एक पक्ष की सीमा देवी व हरी सिंह की पत्नी रेशमा घायल हो गईं। दोनों ओर से करीब 12 से अधिक राउंड फायर किए गए। थाना पुलिस को देख दोनों पक्ष के लोग भाग गए। पुलिस ने मौके से एक बाइक को कब्जे में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि जमीन के विवाद में मारपीट व फायरिंग की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed