फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bribe of Rs 50 thousand for recognitionBasic education clerk caught taking

Agra News: मान्यता के लिए 50 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा बेसिक शिक्षा का लिपिक

Fri, 03 Jan 2025 01:46 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Bribe of Rs 50 thousand for recognitionBasic education clerk caught taking
आगरा। भ्रष्टाचार निरोधक दस्ते (एंटी करप्शन) ने बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनात लिपिक हर्ष शुक्ला को स्कूल की मान्यता के लिए 50 हजार रुपये रिश्वत लेते सेंट जोंस चौराहे से रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। लिपिक कई माह से बरौली अहीर के विद्यालय की मान्यता के लिए प्रबंधक को बीएसए कार्यालय के चक्कर लगवा रहा था। एंटी करप्शन थाने में आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन


एंटी करप्शन के इंस्पेक्टर ने बताया कि बरौली अहीर स्थित केडी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक ताज नगरी निवासी अरविंद कुमार सिंह ने करीब पांच दिन पहले उनके कार्यालय में रिश्वत मांगे जाने की शिकायत की थी। पहले मान्यता के लिए एक लाख रुपये की मांग की गई थी, लेकिन बाद में सौदा 50 हजार रुपये में तय हो गया था। पीड़ित कई माह से बेसिक शिक्षा विभाग में चक्कर काट रहा था।
विज्ञापन


पीड़ित ने एंटी करप्शन विभाग में शिकायत की थी। इसके बाद टीम ने आरोपी नेहरू नगर निवासी बाबू हर्ष शुक्ला को ट्रैप करने के लिए बृहस्पतिवार को प्रबंधक ने शाम करीब सात बजे बीएसए कार्यालय में मुलाकात के लिए बुलाया। लिपिक ने पहले पंचकुइयां चौराहा, इसके बाद दूसरी जगह और अंत में सेंट जोंस चौराहे पर पहुंचने के लिए कहा। सेंट जोंस चौराहे पर टीम तैनात थी। यहां लिपिक अपनी कार से पहुंचा। इंस्पेक्टर ने बताया कि इसके बाद आरोपी लिपिक को रकम दी गई। रकम बैग में रखते ही टीम ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने बताया कि बैग में 50 हजार की रकम पहले से रखी थी। यह रकम भी रिश्वत की बताई जा रही है। इस बारे में लिपिक से पूछताछ की जा रही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी लिपिक के विरुद्ध एंटी करप्शन थाने में केस दर्ज करके विधिक कार्यवाही की जा रही है। उसे मेरठ के कोर्ट में पेश किया जाएगा।



बेसिक शिक्षा विभाग के कर्मचारी शुक्रवार को जिलाधिकारी के साथ होने वाली बैठक की तैयारी कर रहे थे। इसी कारण ऑफिस शाम पांच के बाद तक खुला था। बीएसए बैठक की तैयारी करने के निर्देश देकर गए थे। इस संबंध में बीएसए जीतेंद्र गोंड ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है। ऑफिस में शुक्रवार को होेने वाली मीटिंग की तैयारी करने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed