{"_id":"5cc5b02ebdec22071a38747a","slug":"brake-failure-halts-vande-bharat-express-near-shikohabad-railway-station","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वंदे भारत एक्सप्रेस के पहिये शिकोहाबाद से निकलते ही थमे, जानिए क्या रही वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वंदे भारत एक्सप्रेस के पहिये शिकोहाबाद से निकलते ही थमे, जानिए क्या रही वजह
Sun, 28 Apr 2019 08:41 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 28 Apr 2019 08:41 PM IST
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में निर्मित पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन जब तब चर्चा का विषय बन ही जाती है। रविवार को फिरोजाबाद जिले में शिकोहाबाद के गांव घड़ूमा में वंदे भारत एक्सप्रेस के पहिये थम गए।
कानपुर रेलखंड पर रविवार सुबह नई दिल्ली से वाराणसी जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस के एक कोच के ब्रेक जाम हो गये। इसके चलते कोच के नीचे से धुंआ उठने लगा। ट्रेन के कोच से उठते धुंए को देख रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। तत्काल ट्रेन को रोका गया और जाम ब्रेक को रिलीज कराने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया। इस दौरान कई ट्रेनें प्रभावित रहीं।
घटना रविवार सुबह 8.20 बजे करीब की है। नई दिल्ली से चलकर वाराणसी जा रही 22436 वंदे भारत एक्सप्रेस शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन से गुजरी। तभी ट्रेन के कोच संख्या सी-7 से धुंआ उठते देख वहां मौजूद स्टेशन मास्टर मनोज कुमार घबरा गए।

उन्होंने तत्त्काल ट्रेन के चालक व गार्ड को वॉकीटॉकी से जानकारी देते हुए ट्रेन को रुकवाया। इसके साथ ही नियंत्रण कक्ष टूंडला को अवगत कराया। वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच से धुंआ उठने की जानकारी मिलते ही रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।
नियंत्रण कक्ष के निर्देश पर पीछे जा रहीं ट्रेनों को जहां-तहां रोक दिया गया। इधर ट्रेन के रुकने एवं कोच से धुंआ उठते देख यात्रियों में हड़कंप मच गया। तब यात्रियों को चालक ने घटना की जानकारी दी तो यात्रियों की जान में जान आई।
वहीं वंदे भारत एक्सप्रेस में चल रहे टीएक्सआर विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने जाम हुए ब्रेकबॉल को रिलीज किया। तब करीब चालीस मिनट बाद ट्रेन को रवाना किया गया। इस दौरान जोधपुर-हावड़ा एक्क्सप्रेस सहित कई ट्रेनें प्रभावित रहीं।