फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Braj Teerth Vikas Parishad office will be built outside Jawahar Bagh in Mathura

मथुरा: ऐसा होगा ब्रज तीर्थ विकास परिषद का कार्यालय, 8.60 करोड़ की लागत से बनेगा भवन, ये होंगी सुविधाएं

Fri, 18 Feb 2022 12:07 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 18 Feb 2022 12:07 PM IST
सार

मथुरा में ब्रज तीर्थ विकास परिषद का अब तीन मंजिला भवन होगा। जिसमें मीटिंग हॉल व अंडरग्राउंड पार्किंग की भी सुविधा होगी। 

विज्ञापन
Braj Teerth Vikas Parishad office will be built outside Jawahar Bagh in Mathura
ब्रज तीर्थ विकास परिषद के कार्यालय का मॉडल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में पर्यटन की दृष्टि से तीर्थ स्थलों के विकास में पिछले पांच वर्षों से जुटा ब्रज तीर्थ विकास परिषद अब अपना कार्यालय तैयार करने जा रहा है। 8.60 करोड़ की लागत से तैयार होने वाला कार्यालय भवन तीन मंजिल का होगा। इसमें विशाल मीटिंग हॉल और अंडरग्राउंड पार्किंग भी बनेंगे।

विज्ञापन

 
भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीलाओं से जुडे़ तीर्थ स्थल, कुंड, वन, उपवन, सरोवर आदि के लिए पर्यटनों की दृष्टि से विकास परियोजनाओं पर काम कर रहे उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के पास अपना कार्यालय भवन नहीं है। गठन के बाद से इसका संचालन मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण कार्यालय परिसर में हो रहा है। 

विज्ञापन

जवाहर बाग के बाहर बनेगा भवन 

कार्यालय को स्थायित्व प्रदान करने के लिए ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने सदर तहसील प्रशासन से जवाहर बाग के बाहर की भूमि ली है। अब इस पर 8.60 करोड़ की लागत से तीन मंजिला भवन का निर्माण होने जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी कार्यदायी संस्था विकास प्राधिकरण ने भवन निर्माण के लिए गाजियाबाद की कंपनी से अनुबंध किया है। यह कंपनी फरवरी 2023 में निर्माण कार्य पूरा करेगी। इसमें अंडरग्राउंड पार्किंग का भी प्रावधान किया गया है। भवन का बाहरी लुक धार्मिक स्वरूप के अनुरूप रहेगा।

सीएम हैं तीर्थ विकास परिषद के अध्यक्ष

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के एक्ट के मुताबिक इसके अध्यक्ष मुख्यमंत्री हैं, जबकि उपाध्यक्ष को मुख्य सचिव का दर्जा प्राप्त है। इसके अलावा 18 से अधिक विभागों के प्रमुख सचिव के साथ कमिश्नर आगरा और मथुरा के डीएम भी सदस्य के रूप में शामिल हैं।

योजनाओं का खाका होता है तैयार

मथुरा की पृष्ठभूमि धार्मिक है। जिले में कोई भी विकास से संबंधित योजना का खाका परिषद ही तय करती है। अन्य सभी विभागों से तालमेल करके उसे विकसित किया जाता है। मौजूदा समय में करीब 500 करोड़ की परियोजनाएं जिले में चल रही हैं। 

पर्यटन को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान रखा जाता है। रसखान की समाधि, ब्रह्मांड घाट, गोवर्धन परिक्रमा, गोवर्धन-वृंदावन बस अड्डा, श्रीकृष्ण जन्म स्थान, चिंताहरण महादेव, यमुना देवरहा घाट, कोकिलावन शनिधाम आदि प्रोजेक्ट तीर्थ विकास परिषद ने विकसित किए हैं।

ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ नगेंद्र प्रताप ने बताया कि परिषद का कार्यालय भवन 8.60 करोड़ की लागत से तैयार होगा। इसका अनुबंध निर्माण एजेंसी से हो चुका है, इसे फरवरी 2023 तक तीन मंजिल भवन बनाकर तैयार करना है। सदर तहसील परिसर के निकट जवाहरबाग के बाहरी हिस्से में यह भवन तैयार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed