फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Braj silver stone will be installed in the foundation of Ram temple cm Yogi will worship

राम मंदिर की नींव में लगेगी ब्रज की रजत शिला, मुख्यमंत्री योगी करेंगे पूजन

Thu, 30 Jul 2020 07:25 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 30 Jul 2020 07:25 PM IST
विज्ञापन
Braj silver stone will be installed in the foundation of Ram temple cm Yogi will worship
म मंदिर की नींव में लगेगी ब्रज की रजत शिला - फोटो : amar ujala

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच अगस्त को पांच रजत शिलाओं को राम मंदिर की नींव में रखकर शिलान्यास करेंगे। इनमें ब्रज की एक रजत शिला है। यह रजत शिला धर्म रक्षा संघ ने चांदी और ब्रज के प्रमुख तीर्थों की रज (मिट्टी) से तैयार कराई है। 

विज्ञापन


धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ का दावा है कि लखनऊ में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस रजत शिला का पूजन करेंगे। इसके बाद उसे मथुरा लाया जाएगा। इस मौके पर ब्रज के प्रमुख संत मुख्यमंत्री आवास पर मौजूद रहेंगे। इससे पूर्व रजत शिला का प्रथम पूजन श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने किया था। 
विज्ञापन


बांकेबिहारी मंदिर से चरणामत एवं निधिवन की ब्रजरज जाएगी अयोध्या 
भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के भूमि पूजन पर वृंदावन के ठाकुर श्री बांकेबिहारी जी मंदिर से शुद्ध चरणामृत एवं निधिवन की ब्रजरज अयोध्या जाएगी। इसकी जानकारी देते हुए सेवायत आचार्य अतुल कृष्ण गोस्वामी ने कहा कि अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा इस दायित्व को निभाने जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आचार्य अतुल कृष्ण गोस्वामी ने कहा कि प्रत्येक श्रीराम भक्त मंदिर निर्माण में सहभागिता निभाना चाहता है। इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए ब्रज के राजा श्री बांके बिहारी जी महाराज का चरणामृत एवं निधिवन राज की ब्रजरज को अयोध्या भेजा जा रहा है। जिससे अलौकिक भव्य राम मंदिर में ब्रजरज की सुगंध हमेशा स्थापित रहे। 


आगरा की माटी भी महकेगी
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में आगरा की भी पावन माटी की महक भी होगी। बटेश्वर के मंदिरों और शहर के गुरुद्वारों की रज (मिट्टी) और नदियों के जल को नींव में डाला जाएगा। इसके लिए मंदिर, गुरुद्वारों के रज और चंबल, यमुना से जल एकत्र किया जा रहा है। यह देख श्रद्धालु पांच अगस्त को घरों में दीये जलाने का संकल्प ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed