फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Braj Ratna Award to 10 personalities including Raj Babbar

Braj Ratna Award 2024: इन 10 शख्सियतों को ब्रज रत्न अवार्ड, राज बब्बर को भी दिया गया सम्मान

Fri, 18 Oct 2024 10:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 18 Oct 2024 10:22 AM IST
सार

आगरा में आयोजित ब्रज रत्न अवॉर्ड समारोहा में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी आए। उन्होंने राज बब्बर सहित 10 शख्सियतों को ब्रज रत्न अवार्ड प्रदान किया। 
 

विज्ञापन
Braj Ratna Award to 10 personalities including Raj Babbar
राजबब्बर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन की ओर से फतेहाबाद रोड स्थित होटल में बृहस्पतिवार को समारोह आयोजित किया गया। सिने स्टार राज बब्बर, महाभारत में द्रोणाचार्य की भूमिका निभाने वाले सुरेंद्र पाल सहित 10 शख्सियतों को केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने ब्रज रत्न अवार्ड देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि ज्ञान की धारा स्थायी है जबकि भौतिक विकास क्षणिक। विजय को स्थायी करने के लिए उसका उत्सव जरूरी है। फाउंडेशन के चेयरमैन पूरन डावर ने ब्रज रत्नों का परिचय कराया। कहा कि ठान लिया जाए तो कुछ भी असंभव नहीं है। सिनेस्टार राज बब्बर ने कहा कि कला किसी भी फील्ड में हो, उसका सम्मान किया जाना ही चाहिए। सम्मान जब घर में और घरवालों से मिले तो उसके आनंद की महक जीवनभर सुगंधित करती है।
विज्ञापन


इसके पहले उद्घाटन राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ख़ान, आयोजन समिति स्क्वाॅड्रन लीडर एके सिंह, किशोर खन्ना, राजेश गर्ग, शारदा यूनिवर्सिटी के चांसलर वाईके गुप्ता, रजत अस्थाना ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। कार्यक्रम में डॉ. अशोक शर्मा, डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा, धनकुमार जैन, डॉ. वीना लवानिया, संजय अग्रवाल, मयंक जैन, नितिन गोयल, डॉ. मुकेश गोयल, डॉ. पकंज नगाइच, कवि पवन आगरी, मोहित जैन, सुरेश बरेजा आदि मौजूद रहे। संचालन तरुण शर्मा ने किया। व्यवस्थाएं फाउंडेशन के अजय शर्मा, संयोजक ब्रजेश शर्मा, मधुसूदन भट्ट ने संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन विभूतियों को मिला सम्मान
- राष्ट्र गौरव सम्मान - राजबब्बर, फिल्म अभिनेता
-अमृत्व सम्मान (मरणोपरांत) पं. रघुनाथ तलेगांवकर, मूर्धन्य संगीतज्ञ
- सुरेंद्र पाल, फिल्म एवं टीवी अभिनेता
- अतुल सभरवाल, फिल्म पटकथा लेखक एवं निर्देशक
- डॉ. राजीव जैन, प्रसिद्ध अर्थशास्त्री
- डॉ. सदानंद ब्रह्मभट्ट, शास्त्रीय संगीतज्ञ
- डॉ. संध्या अग्रवाल, वरिष्ठ चिकित्सक
- बलराम श्रीवास्तव, साहित्यकार एवं कवि
- रुचि शर्मा, कथक नृत्यांगना
- सोनिया शर्मा, नेशनल राइफल शूटर

पूरन डावर की बायोग्राफी का विमोचन
ब्रज रत्न अवार्ड समारोह में राज्यपाल ने एफमेक के अध्यक्ष पूरन डावर की बायोग्राफी अनस्टापेबल पर्सूट आफ प्रोग्रेस का विमोचन किया। एशियावन मैगजीन के सीईओ संदीप कुमार ने पुस्तक के बारे में जानकारी दी। इससे पहले दुबई में पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने एशियाई बिजनेस एंड सोशल फोरम (एबीएसएफ) में पुस्तक का विमोचन किया था।


सुरेंद्र पाल बोले- मैं नहीं भूला रुई की मंडी
अवार्डी सुरेंद्र पाल ने ‘पापा मैं आपसे बड़ा हो गया...’ कविता से दर्शकों का दिल जीत लिया। उन्होंने कहा कि मैं यहीं रुई की मंडी में रहता था। इसे मैं अब तक नहीं भूला हूं। अपने मित्र सिनेस्टार राज बब्बर के साथ मुंबई में स्ट्रगल के किस्से सुनाए। उन्होंने कहा कि अपने मां-बाप का हाथ पकड़कर चलोगे तो सफलता जरूर मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed