फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Braj festivals will get form of mahotsav ten big events will be held throughout year in mathura

Mathura: ब्रज के पर्वों को मिलेगा महोत्सव का स्वरूप, वर्ष भर में होंगे 10 बड़े आयोजन

Fri, 18 Nov 2022 12:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह रामकुमार रौतेला, मथुरा
रामकुमार रौतेला, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 18 Nov 2022 12:01 AM IST
सार

ब्रज रज उत्सव, रंगोत्सव और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के साथ राधाष्टमी को भव्यता देने की योजना है। वर्ष भर में होंगे 10 बड़े आयोजन होंगे। 

विज्ञापन
Braj festivals will get form of mahotsav ten big events will be held throughout year in mathura
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धार्मिक आयोजनों की दृष्टि से मथुरा को जीवंत शहर मना जाता है। यहां आए दिन उत्सव होते हैं। मेले लगते हैं। इनमें स्थानीय लोगों के साथ बड़ी संख्या में देश-विदेश के श्रद्धालुओं की भी सहभागिता रहती है। इसी परंपरा को महोत्सव का स्वरूप दिया जाएगा। इसकी रूपरेखा उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने तैयार की है। इसमें वर्ष भर में 10 बडे़ आयोजन होंगे।

विज्ञापन


होली के रंग हो या फिर भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव, ब्रज में इनके उल्लास की भव्यता देखते ही बनती है। यही नहीं विभिन्न मंदिरों में प्राचीन परंपराओं के अनेक आयोजन भी होते हैं। अब इन सभी धार्मिक और सांस्कृतिक रूप में होने वाले आयोजनों का व्यापकता प्रदान करने की योजना अब ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने तैयार की है। इसके तहत वर्ष भर में 10 बडे़ आयोजन भगवान श्रीकृष्ण की जन्म स्थली के साथ उनकी लीला स्थलियों में होंगे। ब्रज साहित्य में रसे बसे कान्हा के भक्तों की जयंती को भी उनकी शैली के अनुरूप मनाया जाएगा।

विज्ञापन

ये हैं प्रमुख आयोजन                          

जनवरी/फरवरी - बसंतोत्सव तीन दिवसीय आयोजन
मार्च/अप्रैल - रंगोत्सव(होली) दस दिवसीय आयोजन 
मई - सूरदास जयंती पर दो दिवसीय सूरदास, मीरा, रसखान के पदों का गायन
जुलाई/अगस्त- हरियाली तीज पर दो दिवसीय झूलनोत्सव
अगस्त- श्रीकृष्णोत्सव, नंदोत्सव व बल्देव छठ (पांच दिवसीय आयोजन)
सितंबर - राधाष्टमी पर दो दिवसीय हरिदास अंतरराष्ट्रीय संगीत समारोह
सितंबर - पितृ पक्ष में पांच दिवसीय सांझी महोत्सव
अक्तूबर - शरद पूर्णिमा पर दो दिवसीय शरदोत्सव
नवंबर - कार्तिक पूर्णिमा पर 11 दिवसीय ब्रज रज उत्सव
दिसंबर - गीता जयंती एक दिवसीय आयोजन

दिखाई देगी त्योहारों की रंगत 

उत्तर प्रदेश तीर्थ विकास परिषद के सीईओ नागेंद्र प्रताप ने बताया कि यहां होली व जन्माष्टमी समेत विभिन्न त्योहार बड़े स्तर पर मनाए जाते हैं। अगले वर्ष से 10 बड़े त्योहारों को भव्यता से मनाने का फैसला लिया गया है। इसकी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। पूरे जनपद में त्योहारों की रंगत दिखाई देगी। तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed