फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Brain Tumor Day 2022 brain tumor symptoms in hindi

Brain Tumor Day: उल्टी के बाद सिर दर्द में राहत मिले तो ब्रेन ट्यूमर की करा लें जांच, इन लक्षणों को अनदेखा न करें

Wed, 08 Jun 2022 12:32 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 08 Jun 2022 12:32 PM IST
सार

विशेषज्ञ चिकित्सकों का कहना है कि ब्रेन ट्यूमर के लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर उपचार मिलने से बीमारी ठीक हो सकती है। बाद में मर्ज गंभीर बन जाता है। 

विज्ञापन
Brain Tumor Day 2022 brain tumor symptoms in hindi
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

सिर में दर्द रहता है, उल्टी के बाद राहत मिले, धीरे-धीरे सुनने-देखने की क्षमता कम हो रही है... ये ब्रेन ट्यूमर (दिमाग में गांठ) के लक्षण हैं। ऐसी दशा में जांच कराना ही बेहतर है। चिकित्सक बताते हैं कि अक्सर लोग शुरुआत में इन लक्षणों को नजरअंदाज करते हैं। बाद में मर्ज गंभीर बन जाता है। एसएन मेडिकल कॉलेज में एक महीने में ब्रेन ट्यूमर में कैंसर के तीन से पांच मरीज आ रहे हैं।

विज्ञापन


आगरा के वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ. आरसी मिश्रा ने बताया कि बीते एक साल में उन्होंने ब्रेन ट्यूमर के 136 मरीजों का ऑपरेशन किया। इनमें एक महीने के शिशु से लेकर 90 साल तक के मरीज रहे। ट्यूमर की बायप्सी कराने पर कई मरीजों में कैंसर की पुष्टि हुई। पहली स्टेज पर ऑपरेशन कराने वाले मरीज सामान्य जिंदगी जीते हैं, कुछ मामलों में 15 साल तक ही इनकी जिंदगी रहती है। 
विज्ञापन


चौथी स्टेज में आने वाले मरीजों के मामले में खतरा अधिक रहता है। दिमाग के कुछ ट्यूमर ऐसे भी हैं, जिनमें पहले उल्टी होती है और फिर सिर में दर्द रहता है। बच्चों में ये ज्यादा होता है। कई बार अभिभावक इसे बच्चों का बहाना समझकर गंभीरता से नहीं लेते, इस कारण मर्ज बढ़ने पर आते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन-पांच मरीज हर महीने आ रहे

एसएन मेडिकल कॉलेज के कैंसर रोग विभाग की डॉ. सुरभि गुप्ता ने बताया कि ओपीडी में महीने भर में आने वाले कुल कैंसर के मरीजों में से तीन से पांच मरीजों में ब्रेन ट्यूमर मिलता है। प्रारंभिक स्टेज में आने पर इलाज से ये ठीक भी हो जाते हैं। गंभीर हाल के मरीजों की जान को जोखिम अधिक रहता है। 

मिर्गी के 10 हजार मरीजों में से एक में कैंसर

वरिष्ठ न्यूरोफिजीशियन डॉ. पीके माहेश्वरी ने बताया कि दिमाग की हर गांठ में कैंसर नहीं होता। कई गांठें टीबी की और सामान्य भी हो सकती हैं। 40 साल की उम्र में गांठें तेजी से विकसित होती हैं। औसतन हर 10 हजार मरीजों में से एक में कैंसर की पुष्टि होती है। जरूरी है कि लक्षण प्रतीत होने पर चिकित्सक को दिखाएं।

ये है लक्षण

  • तेज सिरदर्द होना, लगातार या फिर बार-बार होना। 
  • मांसपेशियां में कमजोरी, हाथों-कदम में तालमेल गड़बड़ाना। 
  • चलने-फिरने में परेशानी, शरीर के एक तरफ कमजोरी होना। 
  • उल्टी आना, चक्कर आना और मिर्गी के दौरे आना। 
  • बोलने, सुनने और देखने की क्षमता धीरे-धीरे कम होना। 
  • धीरे-धीरे शरीर में लकवा की स्थिति बनना। 

ये हैं कारण

  • रेडिएशन का असर, जन्मजात परेशानी।
  • रसायन-कीटनाशक से तैयार हुई खाद्य सामग्री। 
  • तंबाकू, धूम्रपान, अल्कोहल का इस्तेमाल करना। 
  • जेनेटिक परेशानी, अतिरिक्त वसायुक्त भोजन का उपयोग।

बचाव के उपाय

  • मौसमी फल और भोजन में हरी तरकारी खाएं। 
  • तंबाकू, एल्कोहल, धूम्रपान से बचें। 
  • पैकेट बंद भोजन को खाने से बचें। 
  • वजन न बढ़ने दें, अधिक वसा वाला भोजन न करें।
  • परिवार में ब्रेन ट्यूमर की दिक्कत है तो जांच कराएं।
  • (जैसा कि वरिष्ठ न्यूरोफिजीशियन डॉ. सर्वेश अग्रवाल ने बताया)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed