{"_id":"5985ad194f1c1b24398b47a7","slug":"braid-cut-case-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुराः दादी के बाल सफेद और चोटी कट गई काली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुराः दादी के बाल सफेद और चोटी कट गई काली
टीम डिजिटल/अमर उजाला फरह (मथुरा)
Updated Sat, 05 Aug 2017 05:03 PM IST
विज्ञापन
चोटी कटने की घटनाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं की चोटी काटने की अफवाहों के बीच मथुरा के फरह में एक नया मामला सामने आया है। शनिवार को फरह के गांव महुअन में 60 वर्षीय महिला की चोटी कटने की बात चर्चा में रही। इससे ज्यादा चर्चा इस बात पर हुई कि महिला के अधिकतर बाल तो सफेद दिखाई दे रहे थे लेकिन उन्होंने काले बालों की चोटी कटी हुई दिखाई।
मथुरा के फरह ब्लॉक के गांव महुअन निवासी वृद्ध महिला रुक्मणी ने अपनी चोटी कटने की बात कही। सुनते ही गांव में हड़कंप मच गया। वृद्ध महिला का कहना है कि वे चोटी कटने के बाद बेहोश भी हो गईं। ऐसे में पूरे गांव की महिलाओं में दहशत भी फैल गई।
इधर महिला की चोटी को लेकर गांव में चर्चा यह भी शुरू हो गई कि महिला के अधिकतर बाल तो सफेद हैं लेकिन उन्होंने जो चोटी दिखाई वो बिल्कुल काले बालों की है। ऐसे में लोगों ने घटना पर शंका भी जाहिर कही।
विज्ञापन
मामले में जब फरह थाने के एसएसआई जसपाल सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि गांव महुअन में महिला की चोटी कटने की बात पता चली है। शनिवार को समाधान दिवस होने के कारण मौके पर नहीं जा सके। जल्द ही जाकर हकीकत का पता लगाएंगे।