फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Brahmotsavam

पूर्ण कोठी और सिंह पर विराजमान होकर माता गोदा के साथ निकले भगवान रंगनाथ

Thu, 12 Mar 2020 08:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
Brahmotsavam
मथुरा। मंदिर श्रीरंगनाथ के ब्रह्मोत्सव में मंदिर से निकले भगवान रंगनाथ। - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। उत्तर भारत के विशालतम मंदिरों में शामिल श्रीरंगनाथ का दस दिवसीय ब्रह्मोत्सव बृहस्पतिवार को ध्वजारोहण के साथ शुरू हो गया। मंदिर के सेवायतों ने सर्वप्रथम गरुण स्तंभ पर ध्वजारोहण किया। इसके बाद भगवान रंगनाथ माता गोदा के साथ पूर्ण कोठी में विराजमान हो कर निज मंदिर से निकले।
विज्ञापन

इस दौरान मधुर वाद्य यंत्रों की ध्वनि के मध्य सवारी के साथ वेदपाठी ब्राह्मण वेद मंत्रों का उच्चारण करते हुए चल रहे थे। सवारी के आगे प्रतीकात्मक हाथी थे तो बैंडों की मधुर संगीतमय धुन श्रद्धालुओं को भक्तिभाव से विभोर कर रही थी। अनेक स्थान पर भक्तों ने भगवान गोदा रंगमन्नार की आरती की। मंदिर से शुरू हुई सवारी बड़े बगीचा पहुंची जहां कुछ देर विश्राम करने के बाद पुन: मंदिर प्रांगण में आई।
विज्ञापन

सायं बेला में भगवान रंगनाथ सिंह पर विराजमान हो कर निकलेंगे। ठाकुर जी की सवारी के दौरान भगवान रंगनाथ की जयजयकार गूंजती रही। ब्रह्मोत्सव में मुख्य रूप से अनघा श्रीनिवासन, माल्दा रंगाचार्य, रघुनाथ स्वामी, रंगा स्वामी, राजू स्वामी, राकेश दुबे, लखन लाल पाठक, विजय अग्रवाल, विश्वास जी, पंकज शर्मा, शास्वत स्वामी आदि मौजूद रहे। एक दिन पहले बुधवार को ब्रह्मोत्सव की व्यवस्थाओं को परखने के लिए भगवान रंगनाथ के सेनापति निकले थे। सेनापति विश्वसेन की सवारी मंदिर से चांदी की पालकी में निकली। विश्वसेन ने ब्रह्मोत्सव के लिए की गई व्यवस्थाओं को मंदिर से बड़े बगीचा तक परखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed