फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Brahma Kumari Ashram Two Real Sisters Committed Suicide By Writing Suicide Notes In Agra

'यज्ञ में बैठने लायक नहीं वो': ब्रह्मकुमारी आश्रम में दो बहनों ने क्यों की आत्महत्या? सुसाइड नोट में लिखा सच

Sun, 12 Nov 2023 08:48 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 12 Nov 2023 08:48 AM IST
सार

आगरा में ब्रह्मकुमारी आश्रम में सगी बहनों ने आत्महत्या करने से पहले सुसाइड नोट में अपना दर्द बयां किया। ये तक लिखा गया है कि ये लोग यज्ञ में बैठने लायक भी नहीं हैं...

 

विज्ञापन
Brahma Kumari Ashram Two Real Sisters Committed Suicide By Writing Suicide Notes In Agra
मृतक बहनों के फाइल फोटो और सुसाइड नोट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में ब्रह्मकुमारी आश्रम चलाने वाली दो सगी बहनों ने फंदे  पर लटक कर अपनी जान दे दी। दोनों बहनों ने सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें कुछ लोंगों द्वारा सफेद कपड़ों के पीछे चलाने वाले काले साम्राज्य का काला चिट्ठा लिखा है। शायद किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि आश्रम के पीछे अय्याशी का अड्डा भी होगा, लेकिन बहनों के सुसाइड नोट को पढ़कर लोगों की आंखें खुली की खुली रह गईं।

विज्ञापन


यज्ञ में बैठने लायक नहीं है
एकता ने सुसाइड नोट में लिखा है कि नीरज ने एक महिला के साथ मिलकर सेंटर के नाम पर 25 लाख रुपये हड़पे। इन रुपयों से नीरज ने अपना फ्लैट खरीद लिया। इस फ्लैट में अय्याशी करता है। रकम ठिकाने लगाने के बाद नीरज सेंटर बनवाने की अफवाह फैलाता रहा। ये लोग यज्ञ में बैठने लायक भी नहीं हैं। धन हड़पने और महिलाओं के साथ अनैतिक कार्य करने वाले लोग दबंगई दिखाते हैं और अपनी पहुंच का भय दिखाते हैं। यह कहते हैं कि कोई उनका कुछ नहीं कर सकता। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ब्रह्माकुमारी बहनों के सुसाइड का मामला: आश्रम के लिए जुटाए गए 25 लाख, हड़पने के बाद फिर कभी नहीं लौटा नीरज

विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल से तनाव में थीं बहनें
एकता ने सुसाइड नोट में लिखा है कि नीरज ने उनके साथ सेंटर में रहने का आश्वासन दिया था। सेंटर बनने के बाद बात करना बंद कर दिया। यहां तक कि दूसरे नंबरों से कॉल करने पर भी उनकी आवाज सुनते ही कॉल काट देता था। उसकी नीयत में खोट आ गया था। सुसाइड नोट में यौन उत्पीड़न जैसी बात कहीं नहीं लिखी है। कई बार लिखा है कि उन्हें गलत नहीं समझा जाए।

आखिरी बार माता-पिता से की बात
एकता और शिखा ने आत्महत्या से पहले रात नौ बजे के करीब पिता अशोक कुमार और मां विद्या देवी से बातचीत की थी। मां छोटे बेटे के साथ मथुरा में रहती हैं। दोनों ने सामान्य तरीके से बातें की थीं। उनकी बातों से मां- बाप को आत्मघाती कदम की भनक तक नहीं थी। वहीं रात आठ बजे आश्रम में रोजाना की तरह प्रार्थना भी करवाई गई थी।

ये भी पढ़ें -  'भैया राखी की लाज रखना': ब्रह्मकुमारी आश्रम में सगी बहनों ने मरने से पहले लिखी आपबीती, पढ़कर हिल जाएंगे आप

सुसाइड नोट की होगी जांच
एसीपी खेरागढ़ महेश कुमार ने बताया कि मुकदमे और सुसाइड नोट के आधार पर धौलपुर निवासी ताराचंद सिंघल, गुड्डन (गिर्राज एन्क्लेव बल्केश्वर) व पूनम (पोरसा, मुरैना) को पकड़ा गया है। सुसाइड नोट अपने आप में पर्याप्त है। पुलिस उसे जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजेगी। सुसाइड नोट में दोनों बहनों ने लिखा है कि वो खुदकुशी क्यों कर रहीं हैं। उन्होंने इस बात की मांग भी की है कि आरोपियों को सख्त से सख्त सजा मिले। सुसाइड नोट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित करते हुए भी लिखा है कि आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा कराई जाए। नीरज सिंघल फरार है। उसकी तलाश के लिए पुलिस टीम माउंट आबू जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed