{"_id":"5bf3f8a6bdec2269bd06b62f","slug":"boyfriend-suicide-after-save-life-of-his-girlfriend-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऐसी दिवानगी देखी नहीं कहीं...महबूबा की जान बचाकर खुद फना हो गया दीवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐसी दिवानगी देखी नहीं कहीं...महबूबा की जान बचाकर खुद फना हो गया दीवाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा/फिरोजाबाद
Updated Tue, 20 Nov 2018 05:35 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसी दिवानगी देखी नहीं कहीं...इस किस्से को पढ़ने के बाद आपके मुंह से शायद यही निकले। फिरोजाबाद के रहने वाले एक आशिक ने मुहब्बत की राह में अपनी जान तो कुर्बान कर दी, लेकिन साथ में खुदकुशी कर रही महबूबा को मौत के मुंह में जाने से बचा गया।
दोनों ने ट्रक के सामने एक साथ ही छलांग लगाई थी। मगर ऐन वक्त पर युवक ने युवती को धक्का देकर दूर कर दिया और खुद ट्रक की चपेट में आकर दुनिया को छोड़ गया। सोमवार देर रात को हुई इस घटना ने सबका दिल दहला दिया।
यह आशिक था फिरोजाबाद की लेबर कॉलोनी का शोएब ( 24)। उसे कॉलोनी की 22 वर्षीय युवती से प्रेम हो गया। दोनों ने शादी का फैसला कर लिया था। साथ जीने-साथ मरने की कसमें खाईं। दोनों के बीच मजहब की दीवार आ गई। परिजनों ने चेतावनी दी कि शादी की बात भी की तो अंजाम अच्छा नहीं होगा।

कुबेरपुर से आए थे दोनों
मौत के मुंह में जाने से बची युवती का एत्माद्पुर थाना पर रो रोकर हाल बेहाल था। उसने बताया कि सोमवार की रात वह शोएब के साथ कुबेरपुर आई थी। दोनों ने वहीं पर एक दूसरे को बाहों में भरा और कहा कि इस दुनिया में न सही, मरने के बाद दूसरी दुनिया में हम मिलेंगे, वहां हमें कोई जुदा नहीं कर पाएगा।
यह कहते हुए दोनों ने हाथ पकड़कर ट्रक के सामने छलांग लगाई थी। युवती का कहना है कि ट्रक बिल्कुल नजदीक था। उसने आंखें बंद कर रखी थीं। तभी युवक ने उसे धक्का दिया। वह दूर जा गिरी। ट्रक ने युवक को कुचल दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई।
एत्मादपुर थाना प्रभारी नितिन कसाना ने बताया कि फिरोजाबाद स्थित लेबर कॉलोनी निवासी शोएब (24) पुत्र खालिद की मौके पर मौत हो गई। 22 वर्षीय युवती को खरोंच तक नहीं आई। शोएब ने उसे धक्का देकर दूर कर दिया था।
युवती ने इस बारे में लिखित बयान दर्ज कराया है। उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। युवती ने बताया कि वे लोग दिल्ली जा रहे थे आत्महत्या के लिए। अचानक इरादा बदला और कुबेरपुर में जान देने की सोच ली।