फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Boyfriend's family accept girlfriend as daughter in law

अपना प्यार पाने को आगरा आई दिल्ली की युवती, पंचायत में प्रेमी के परिवार ने लिया ये फैसला

Sat, 23 Jun 2018 10:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला बाह (आगरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला बाह (आगरा) Updated Sat, 23 Jun 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
Boyfriend's family accept girlfriend as daughter in law
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा के बाहर में दिल्ली से आई प्रेमिका के अपने प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ने के कारण युवक के परिजनों को उसके आगे झुकना पड़ा। पंचायत में युवक के परिवारीजनों ने उसे बहू के रूप में स्वीकार कर लिया। 
विज्ञापन


गुरुवार को यह युवती दिल्ली से बाह पहुंची थी। युवती को जानकारी मिली थी कि जिस युवक से वो प्रेम करती है, उसका रिश्ता परिवार के लोगों ने पास के ही गांव की युवती से तय कर दिया है। 
विज्ञापन


युवती बाह थाने पहुंची और उसने बताया कि वो जिस युवक से प्रेम करती है और उसके साथ काफी दिनों से बतौर पत्नी रह रही है। युवक के परिवारीजन एक माह पूर्व उसको दिल्ली से बहाना बनाकर ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमिका के जिद के आगे झुके परिजन

अब उसका रिश्ता बाह क्षेत्र में ही स्थित एक गांव की लड़की से तय कर दिया है। वो युवक के साथ ही रहना चाहती है। युवती का यह भी आरोप था कि शादी का झांसा देकर युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध में बनाए।

युवती की शिकायत पर पुलिस ने उक्त युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया था। इस पर युवक के परिजन भी थाने पहुंच गए। युवती उनके सामने भी प्रेमी के साथ रहने की जिद की। 

बात को संभालने के लिए पंचायत बुलाई गई। पंचायत में युवक के परिजन युवती की जिद के आगे झुकने को मजबूर हुए। उन्होंने अपने बेटे का तय रिश्ता तोड़ने का एलान किया। साथ ही युवती को बहू के रूप में स्वीकार कर अपने घर ले गए। 
 
युवती के अनुसार दिल्ली के छतरपुर बार्डर क्षेत्र से लगी कैंटीन में काम करने वाले बाह के इस युवक से प्रेम संबंध हो गए। वो उसके साथ अपने पूर्व पति को तलाक देने के बाद पत्नी की तरह रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed