फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   boyfriend ran away leaving the woman dead body near the drain in firozabad

फिरोजाबाद: नाले के पास महिला का शव छोड़कर भागा प्रेमी, मृतका के पेट में लगे हुए थे टांके

Tue, 29 Mar 2022 05:37 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 29 Mar 2022 05:37 PM IST
सार

 शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव नगला सिंकदर व वैरई के बीच नाले पास मंगलवार को महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला के हाथ में ड्रिप लगी थी। पेट में टांके लगे हुए थे। 

विज्ञापन
boyfriend ran away leaving the woman dead body near the drain in firozabad
घटनास्थल पर खड़े पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद क्षेत्र में एक युवक महिला की मौत के बाद उसका शव नाले के पास फेंककर भाग गया। युवक महिला का प्रेमी है। शव मिलने की सूचना पर लोग एकत्रित हो गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।

विज्ञापन

 
मंगलवार को गांव नगला सुंदर और वैरई के बीच नाले के पास महिला का शव पड़ा मिला। उसके हाथ में ड्रिप लगी थी और पेट पर टांके लगे हुए थे। सूचना पर सीओ शिकोहाबाद अनिवेश कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। सोमवार रात से महिला की खोजबीन में जुटे परिजन भी सूचना पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


उन्होंने महिला की पहचान तराना (32) निवासी कृष्णानगर मैनपुरी चौराहा के रुप में की। मृतका के भाई नजाकत ने बताया कि तराना की शादी साहिल के साथ 16 साल पहले हुई थी। एक साल पहले साहिल की मौत बीमारी के कारण हो गई थी। तराना पर पुत्र जीशान( 14) और पुत्री जन्नत (12) है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पति की मौत के बाद युवक के साथ रहने लगी थी महिला

पति की मौत के बाद तराना के संपर्क में मटसेना के गांव दतावली निवासी कपिल आ गया। तराना अपने बच्चों को मायके में छोड़कर कपिल के साथ रहने लगी। सोमवार शाम को कपिल ने सूचना दी थी कि तराना की तबियत खराब है। चिकित्सकों ने जवाब दे दिया है। 

परिजन दतावली पहुंचे पता चला कि तराना की मौत हो चुकी है। इस बीच वह तराना के शव के बारे में जानकारी करने लगे। लेकिन किसी ने कोई जानकारी नहीं दी। देर रात मटसेना थाना पुलिस को सूचना दी गई। मंगलवार सुबह पता चला कि तराना का शव नगला सुंदर और वैरई के समीप पड़ा है। मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की। 

तराना के भाई का कहना है कि कपिल ने उसकी बहन की हत्या की है। शव को छोड़कर भाग गया। सीओ अनिवेश कुमार का कहना है कि महिला का शव मिला था। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जाचं की जा रही है।

ऑपरेशन से बेटे को जन्म दिया था जन्म 

बताया जा रहा है कि फिरोजाबाद स्टेशन रोड स्थित एक नर्सिंग होम में तराना ने ऑपरेशन से एक बेटे को जन्म दिया था। बेटे को जन्म देने के बाद तराना की हालत बिगड़ने लगी। चिकित्सकों ने उसे आगरा रेफर कर दिया। उपचार के लिए कपिल तराना को आगरा ले गया था। सोमवार रात उसकी मौत हो गई। 

तराना की मौत के बाद कपिल शव को छोड़कर फरार हो गया। नवजात को भी साथ ले गया। पुलिस मौके पर पहुंची तो तराना के हाथ में ड्रिप लगी थी। पेट में टांके लगे हुए थे। थानाध्यक्ष शिकोहाबाद उदयवीर सिंह मलिक का कहना है कि पीड़ित पक्ष यदि तहरीर देता है तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed