{"_id":"5c61e5eebdec2273875d594d","slug":"boyfriend-entered-the-girlfriends-house-and-shot-her-at-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी और से तय हुआ रिश्ता तो घर में घुसकर प्रेमिका को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी और से तय हुआ रिश्ता तो घर में घुसकर प्रेमिका को मारी गोली
Tue, 12 Feb 2019 02:45 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोसीकलां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोसीकलां
Published by: राजेश सैनी
Updated Tue, 12 Feb 2019 02:45 AM IST
विज्ञापन
gun
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के कोसीकलां शेरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव साहब नगर में एक प्रेमी ने प्रेमिका के घर में घुसकर उसे गोली मार दी। सिर पर गोली लगने से युवती की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश में कई जगह दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
भरतपुर राजस्थान के जुरहरा थाना क्षेत्र के गांव चानीयाका निवासी मुरस्लीम का शेरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से काफी समय से मेलजोल चल रहा था। युवक उससे शादी करना चाहता था, लेकिन युवती के परिवारीजनों को रिश्ता पसंद नहीं था।
विज्ञापन
इस बीच युवती के परिवारवालों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी। उसकी 21 फरवरी को शादी होनी थी। इसकी जानकारी होने पर रविवार रात करीब पौने दो बजे मुरस्लीम युवती के घर पहुंचा और दरवाजा खटखटाने लगा। जैसे ही युवती ने दरवाजा खोला तो मुरस्लीम ने उसे गोली मार दी।
विज्ञापन