फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›    Boyfriend Commits Suicide after Girlfriend Refuge For Marriage Firozabad News

Firozabad: शादी से इंकार करने पर प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम, प्रेमिका के दुपट्टे से फंदा लगाकर दी जान

Fri, 10 Jun 2022 07:37 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 10 Jun 2022 07:37 PM IST
सार

प्रेमिका ने बताया कि उसे पानी में कुछ मिलाकर पिला दिया था, जिसके बाद उसका गला दबाया, जिससे वो बेहोश हो गई। होश में आने पर उसने प्रेमी का शव फंदे पर लटका देखा।
 

विज्ञापन
 Boyfriend Commits Suicide after Girlfriend Refuge For Marriage Firozabad News
युवक ने की आत्महत्या - फोटो : Social Media

विस्तार

फिरोजाबाद के टूंडला में शादी की जिद पर अड़े प्रेमी ने प्रेमिका द्वारा शादी से इंकार करने पर गेस्ट हाउस के बाथरूम में प्रेमिका की चुन्नी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने प्रेमिका को हिरासत में लेते हुए जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों को जानकारी देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेजा है।

विज्ञापन

 
फिरोजाबाद के थाना उत्तर अंतर्गत संतोष नगर निवासी अजय कुमार 23 पुत्र सियाराम लेडीज टेलर है। उसका हनुमान गंज, दुर्गा नगर निवासी एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस को प्रेमिका ने बताया कि चार साल पहले अजय व उसके परिजन किराए के एक ही मकान में ऊपर-नीचे रहते थे। तब दोनों के बीच दोस्ती हुई। उसके बाद दोनों में प्यार हो गया। कुछ समय पूर्व दोनों ही परिवारीजनों ने अपने-अपने मकान बना लिए तथा वे अपने-अपने मकानों में रहने चले गए। प्रेमिका के मुताबिक प्रेमी उस पर शादी को दबाव बना रहा था, किंतु दोनों की जातियां अलग थीं, इसलिए  परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे।
विज्ञापन

 

मिलने के लिए बुलाया था

 शुक्रवार दोपहर में अजय ने उसे मिलने के लिए बुलाया था। वहां पहुंचते ही अजय ने उसका मोबाइल छींन लिया तथा उसे जबरन टूंडला ले आया। रास्ते में वह उसे मरने का डर दिखा रहा था। जिसके चलते वह उसके साथ टूंडला आ गई। दोपहर करीब एक बजे दोनों एटा रोड स्थित मां पीतांबरा गेस्ट पहुंचे थे। दोनों कमरे में रुके, जहां वह शादी को लेकर लगातार दबाव बना रहा था। मना करने पर उसे पानी में कुछ नशीला पदार्थ पिला दिया। इतना ही नहीं उसका गला दबा दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। सायं चार बजे करीब उसे होश आया तो प्रेमी अजय को उसकी ही चुन्नी से बाथरूम में लगे साबर पर लटका पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पूछताछ कर रही पुलिस 

उसकी चीखपुकार सुन कमरे में पहुंचे मैनेजर दीपू चौधरी ने  पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने होटल को बंद कराते हुए अजय के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने प्रेमिका व गेस्ट हाउस संचालक को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed