{"_id":"61d09d396702da3e746c6961","slug":"boy-raped-case-booked-kasganj-news-agr5198612127","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालक को घर से बुलाकर किया कुकर्म, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालक को घर से बुलाकर किया कुकर्म, आरोपी फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। क्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीय बालक के साथ कुकर्म किया गया। बालक के चाचा ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। चाचा ने गांव के ही युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बालक का चिकित्सीय परीक्षण कराया है।
क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की देर शाम एक बालक को धर्मसिंह बहलाकर घर से बुला ले गया। गांव के बाहर सरसों के खेत में ले जाकर बालक के साथ कुकर्म किया। ग्रामीणों ने उसकी आवाज सुन ली। जैसे ही लोग खेत मेें अंदर की ओर दौड़े आरोपी युवक मौके से भाग गया। बालक ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजन बालक को लेकर थाने पहुंचे। जहां परिजनों ने बालक के साथ हुई घटना को लेकर आक्रोश जताया। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत किया और कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। बालक के चाचा ने पुलिस को आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए बालक का चिकित्सीय परीक्षण कराया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रमेशचंद्र भारद्वाज ने बताया कि चाचा की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ कुकर्म एवं पॉक्सो एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई हैं। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।