फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   boy drowned in kusena

खेलते हुए घर से निकला मासूम नदी में गिरा, मौत

Sun, 23 Oct 2022 12:02 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
boy drowned in kusena
2एमएनपी-14-मृतक ओजो का फाइल फोटो - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। गांव पुसैना में एक चार वर्षीय बालक शनिवार की सुबह खेलते हुए घर से बाहर निकल गया। किसी तरह से वह नदी में गिर गया।, तलाश के दौरान परिजन को उसका शव नदी में उतराता मिला, परिजन जिला अस्पताल ले गए, वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव पुसैना निवासी विपिन कुमार का चार वर्षीय पुत्र तोजो शनिवार की सुबह घर के बाहर खेल रहा था, इस दौरान वह खेलते हुए घर से दूर निकल गया और ईशन नदी किनारे पहुंच गया। किसी तरह से बालक नदी में गिर गया, बच्चे को घर में न पाकर जब परिजन ने तलाश शुरू कि तो कुछ देर बाद बालक का शव नदी में तैरता दिखाई दिया, आनन फानन परिजन उसे नदी से निकालने के बाद जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में कोहराम मच गया। परिजन बच्चे के शव को लेकर गांव चले गए।
विज्ञापन

त्योहार की खुशियां मातम में बदली
पुसैना निवासी विपिन कुमार के घर में भी सभी घरों की तरह दिवाली की त्योहार को लेकर खुशी का माहौल था। उनका बेटा तोजो भी पड़ोस के बच्चों के साथ खेल रहा था। घर की महिलाएं घरेलू कामकाज में व्यस्तं थीं। खुशनुमा माहौल के बीच किसी को इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि कुछ ही देर में ऐसा कुछ हो जाएगा कि सभी खुशियां मातम में तब्दील हो जाएंगी। जब बच्चे के गायब होने की जानकारी हुई तो सभी लोग घबरा गए, पहला शक बच्चा चोर गैंग पर गया, इसके बाद सभी बच्चे की तलाश में जुट गए। कुछ दजेर बाद बच्चे का शव नदी में पड़ा मिला तो मानो हर कोई सन्न रह गया। कुछ देर पहले घर में अपनी हरकतों से सभी को हंसाने वाले तोजो की बंद आंखे देख हर किसी की आंखे नम हो गईं। बेटे का शव देख मां और पिता तो मानो जड़ होकर रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed