फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   boy drowned in hazara cenal

नहर में नहा रहे श्रद्धालु की डूबने से हुई मौत, परिजनों में कोहराम

Mon, 11 Apr 2022 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
boy drowned in hazara cenal
कासगंज हजारा नहर में डूबने से मृतक मनोज का फाइल फोटो - फोटो : KASGANJ
कासगंज। हजारा नहर में सोमवार की सुबह नहा रहे किशोर की नहर में डूबने से मौत हो गई। गांव में हो रही कथा के शुभारंभ पर वह अन्य ग्रामीणों के साथ कलश भरने के लिए नहर पर गया हुआ था।
विज्ञापन

ढोलना के गांव नगला थनी में भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा था। गांव से श्रद्धालुओं की टोली कलश यात्रा से पूर्व कलश भरने के लिए बिलराम हजारा नहर पर आए हुए थे। मनोज (16) पुत्र कृपाल सिंह निवासी नगला थनी कलश भरने के दौरान स्नान करने लगा। स्नान करते हुए वह डूबने लगा। उसकी चीखपुकार सुनकर गांव के ही पुष्पेंद्र और अनिल ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उसे नहर से बाहर निकाला। उसे कासगंज के चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

दो बहनों के बीच इकलौता भाई था मनोज
हजारा नहर में डूबा किशोर मनोज कुमार दो बहनों के बीच इकलौता भाई था। किशोर के पिता कृपाल सिंह ने बताया कि उनके तीन बच्चे हैं, जिनमें दो पुत्रियां किरनदेवी एवं सत्यवती, जबकि पुत्र मनोज था। एक पुत्री की शादी हो चुकी हैं। इकलौते भाई की मौत से बहनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed