फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   boy bitten by a snake covered his entire body with dung what happened next all illusions were broken

UP News: बेटे को सांप ने काटा तो गोबर से ढक दिया पूरा शरीर, फिर जो हुआ...टूट गया सारा भ्रम

Mon, 02 Sep 2024 03:22 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 02 Sep 2024 03:22 PM IST
सार

मथुरा जिले में 11 साल के लड़के के सांप ने काट लिया। उसके इलाज के लिए बायगीर को बुलाया गया। बायगीर ने उपचार के लिए उसके पूरे शरीर को गोबर से ढक दिया, लेकिन उसके बाद जो हुआ परिवार ही नहीं गांव के लोगों का भी भ्रम टूट गया। 
 

विज्ञापन
boy bitten by a snake covered his entire body with dung what happened next all illusions were broken
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के एक गांव में अंधविश्वास से जुड़ा ऐसा मामला सामने आया, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। हुआ कुछ यूं कि नौहझील थाना क्षेत्र के एक गांव में सर्पदंश के चलते किशोर की हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग उसे उपचार के लिए डॉक्टर के पास लेकर गए। यहां डॉक्टर ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद भी परिवार के लोगों ने हार नहीं मानी। गांव में एक बायगीर को बुला लिया गया। बायगीर ने दावा किया कि वो किशोर को जीवत कर देगा। इलाज के नाम पर उसने किशोर की लाश को गोबर से ढक दिया, लेकिन किशोर जिंदा नहीं हो सका। जिसके बाद उनका सारा भ्रम टूट गया कि वो अब जीवित हो सकता है। 
विज्ञापन





 

जानकारी अनुसार क्षेत्र के गांव मिट्ठोली में बीती रविवार की रात घर में सो रहे 11 वर्षीय किशोर मयंक पुत्र प्रमोद कुमार सांप ने काट लिया था। गहरी नींद के चलते किशोर को पता नहीं चला। सुबह होने पर उसकी हालत बिगड़ गई। ये देख परिजन उसे निजी चिकित्सक के यहां ले गए। चिकित्सक द्वारा किशोर का उपचार किया गया, मगर हालत में सुधार नहीं हुआ। चिकित्सक ने हाथ खड़े कर दिए और कही बाहर शहर ले जाने के लिए कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन किशोर को अलीगढ़ स्थित मेडिकल अस्पताल में ले गए, जहां डाक्टरों ने किशोर को सर्पदंश का हवाला देते हुए मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने जिस कमरे में किशोर सोया था, उसमें सर्प होने की आशंका जताई और सांप को खोजना प्रारंभ किया। सांप को पकड़ भी लिया गया। 
विज्ञापन

ग्रामीणों ने परिजनों को वायगीरों को दिखाकर किशोर के जिंदा होने की बात कही। परिजनों का अंधविश्वास कहें या जिंदा होने की आशा। वे किशोर को गांव नीमगांव ले गए जहां वायगीरों ने झाड़ फूंक कर उपचार किया मगर सफलता नहीं मिली।

इधर गांव में भी कुछ वायगीर बुलाये गए, जिन्होंने किशोर को जिंदा करने के लिए किशोर की लाश को गोबर में गाढ़वा दिया। किशोर को करीब ढ़ाई से तीन घंटे तक गोबर में गाढ़ कर रखा गया, जहां कारनामे को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। गोबर में गढ़े होने के बाद भी वायगीरों को कोई सफलता हाथ नहीं लगी। अब परिजन उसे जेवर निवासी किसी वायगीर के यहां ले गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed