{"_id":"5e137aba8ebc3e87c20e6301","slug":"bord-meeting-sahawar-kasganj-kasganj-news-agr423532083","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहावर में राजकीय महाविद्यालय बनाया जायेगा-जाहिदा सुल्तान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहावर में राजकीय महाविद्यालय बनाया जायेगा-जाहिदा सुल्तान
विज्ञापन
कासगंज सहावर की नगरपंचायत की बोर्ड बैठक में मौजूद पंचायत अध्यक्ष जाहिदा सुल्तान, ईओ व सभासद
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहावर। कस्बे में राजकीय महाविद्यालय को लेकर सोमवार को नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। पारित प्रस्ताव जिला प्रशासन और शासन को भेजा जाएगा। नगर पंचायत अध्यक्ष जाहिदा सुल्तान ने कहा कि कस्बे में कोई भी राजकीय महाविद्यालय नहीं है।
इस कारण उच्च शिक्षा के लिए छात्र-छात्राओं को अवसर नहीं मिल पाता है। राजकीय महाविद्यालय की स्थापना से कस्बा एवं आसपास के ग्रामीण इलाकों के छात्र छात्राओं को काफी राहत मिलेगी। नगरपंचायत के अधिशासी अधिकारी प्रमोद कुमार बैस ने भी राजकीय महाविद्यालय की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।
बैठक के बाद उन्होंने बताया कि नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में राजकीय महाविद्यालय के निर्माण का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया है। बोर्ड बैठक में सभासद राजकुमार, देवेंद्र बंटी, अंगन लाल, शमसुद्दीन, रामकिशोर वार्ष्णेय, शादाब खान, रसीद अहमद, समी अंसारी, नौशाद अली, मुराद मियां, अजय गुप्ता ,अख्तर अली खां, अहमद नबी, फखरुल इस्लाम, शाहिद कुरैशी, विजय कुमार ,ताहिर अली खां, गुलजार अहमद, शमशुल कमर आदि मौजूद रहे।