फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Booster dose vaccination drive will be started in Agra from 10th January

ओमिक्रॉन: आगरा में 10 जनवरी से लगेगी बूस्टर डोज, बुजुर्गों को पंजीकरण कराने की जरूरत नहीं

Fri, 31 Dec 2021 01:06 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 31 Dec 2021 01:06 PM IST
सार

निर्वाचन ड्यूटी में शामिल कर्मचारियों को भी बूस्टर डोज का लाभ मिलेगा। उन्हें टीका लगवाने के लिए निर्वाचन ड्यूटी प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना पड़ेगा। 

विज्ञापन
Booster dose vaccination drive will be started in Agra from 10th January
टीकाकरण।

विस्तार

आगरा में स्वास्थ्य कर्मी, फ्रंट लाइन वर्कर और 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को तीसरी खुराक (बूस्टर डोज) 10 जनवरी से लगाई जाएगी। दूसरी खुराक से नौ महीने का अंतराल जरूरी होगा। जैसे ही नौ महीने का समय पूरा होगा उनके मोबाइल पर मैसेज आएगा। बिना पंजीकरण उनका टीकाकरण होगा।

विज्ञापन

जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने 15 से 18 साल और 60 साल से अधिक उम्र के अलावा स्वास्थ्यकर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर और निर्वाचन कर्मियों के लिए टीकाकरण की गाइडलाइन जारी की। उन्होंने बताया कि 15 से 18 साल के किशोरों का टीकाकरण तीन जनवरी से होगा। जिसके लिए एक जनवरी से कोविन पोर्टल पर पंजीकरण शुरू हो जाएगा। पंजीकरण के लिए आधार कार्ड व मोबाइल नंबर पोर्टल पर फीड कराना पड़ेगा। 
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 60 साल के ऐसे लोग जो मधुमेह, उच्च रक्तचाप व अन्य बीमारियों से ग्रसित हैं टीकाकरण से पहले चिकित्सक से सलाह ले लें। वरिष्ठजनों के अलावा स्वास्थ्यकर्मी व फ्रंटलाइन वर्कर को टीकाकरण के लिए पंजीकरण नहीं कराना होगा। उनके मोबाइल पर आए मैसेज के अनुसार उन्हें बूथ पर पहुंचना पड़ेगा। जहां उन्हें तीसरी डोज लगाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

निर्वाचन कर्मियों के लिए सुविधा
निर्वाचन ड्यूटी में शामिल कर्मचारियों को भी तीसरी खुराक का लाभ मिलेगा। उन्हें टीका लगवाने के लिए निर्वाचन ड्यूटी प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना पड़ेगा। स्वास्थ्यकर्मियों, पुलिसकर्मियों व फ्रंटलाइन वर्कर को सरकारी रोजगार प्रमाणपत्र दिखाना पड़ेगा। टीकाकरण केंद्रों पर ऑनलाइन और वॉक इन पंजीकरण दोनों तरह की सुविधा मिलेगी।

किशोरों के लिए बनेंगी अलग लाइन
टीकाकरण केंद्रों पर 15 से 18 साल के किशोरों के लिए अलग लाइन बनेगी। जिनका जन्म 2007 से पहले हुआ है वही पात्र होंगे। तीन जनवरी से इन्हें टीके लगाए जाएंगे। एक जनवरी से पोर्टल पर अप्वाइंटमेंट बुक कराना होगा। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए अलग लाइन होगी। 15 से 18 साल के लिए अलग और 60 साल से अधिक उम्र के लिए अलग लाइन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed