{"_id":"6812ef54c6dd4c602f0a711f","slug":"boom-in-gold-shopping-in-agra-markets-on-akshaya-tritiya-2025-2025-05-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर सोने से चमका बाजार, वाहन भी खूब बिके...जमकर हुई धनवर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर सोने से चमका बाजार, वाहन भी खूब बिके...जमकर हुई धनवर्षा
Thu, 01 May 2025 09:19 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 01 May 2025 09:19 AM IST
सार
Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर आगरा के बाजारों में सोने की खरीदारी की धूम रही। इसके साथ ही वाहनों की भी जमकर बिक्री हुई।
विज्ञापन
ज्वैलर्स की दुकान में रखे सोना-चांदी के आभूषण। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अक्षय फल देने वाले अक्षय तृतीया पर्व पर बुधवार को धनवर्षा हुई। एक ओर सोने के आभूषण खरीदने के लिए शोरूम पर भीड़ उमड़ी तो दूसरी ओर वाहन बाजार में भी बूम रहा। करीब 1550 दोपहिया-चार पहिया वाहन खरीदे गए।
स्रान, दान और पूजा के इस पर्व पर सुबह से ही बाजार में रौनक नजर आने लगी थी। ज्वेलर्स के शोरूम पर सबसे ज्यादा खरीदारी उन ग्राहकों ने की, जिनके घरों में विवाह आदि हैं। तमाम लोगों ने ज्वेलर्स की ओर से दिए जा रहे ऑफर में सोने की बुकिंग कराई तो कुछ ने खास तौर पर अक्षय तीज के लिए निकाले गए ऑफरों का लाभ लिया।

स्वर्ण आभूषण के साथ लाइट वेट डायमंड ज्वेलरी की भी खूब खरीदारी की गई। तनिष्क के फ्रेंचाइजी अनुराग बंसल ने बताया इस बार बाजार में हल्के से लेकर भारी तक हर तरह के आभूषण की खरीदारी ग्राहकों ने की। शादी वाले घरों ने शुभ मौके को भुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
आभूषण ज्वेलर्स के एमडी आनंद प्रकाश ने बताया कि बाजार का रुझान उम्मीद से भी अच्छा रहा। पिछले साल की तुलना में करीब 30 प्रतिशत खरीदारी ग्राहकों ने की। सिर्फ सोना ही नहीं वाहनों की भी बुधवार को जमकर खरीद की गई। संभागीय परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार पर्व पर करीब 1200 दोपहिया और 350 चार पहिया वाहनों की खरीद की गई।
शादियां भी हुईं
वहीं शहर से लेकर देहात तक करीब 1500 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। मांगलिक कार्य कराने वाले पं. सुभाष शास्त्री ने बताया कि अपनी सुविधा के अनुसार सुबह से लेकर देर रात तक वैवाहिक रस्म संपन्न कराई गईं।