फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Booking starts today for e-auction of Shastripuram Heights flats in Agra

Agra: शास्त्रीपुरम हाइट्स की प्री-लॉन्चिंग में पहुंचे 350 खरीदार, आज से फ्लैट की ई-नीलामी के लिए बुकिंग शुरू

Mon, 19 Dec 2022 12:01 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 19 Dec 2022 12:01 AM IST
सार

आगरा विकास प्राधिकरण की 1600 संपत्तियां अलोकप्रिय हैं। जिनकी नीलामी होगी। पहले चरण में एडीए ने शास्त्रीपुरम हाइट्स के 100 फ्लैट बिक्री सोमवार से शुरू होगी।

विज्ञापन
Booking starts today for e-auction of Shastripuram Heights flats in Agra
शास्त्रीपुरम हाइट्स योजना के फ्लैट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजा परिसर। बाउंसिंग मिक्की माउस पर उछलते बच्चे। हाथों की सफाई दिखाता जादूगर। कमरों को खोलकर कोई दीवारों पर हाथ फिरा रहा था, तो कोई दरवाजों की मजबूती देख रहा था। आगरा में ये नजारा था शनिवार को शास्त्रीपुरम हाइट्स का। जहां 100 फ्लैटों की प्री-लॉन्चिंग की गई। मुआयने के लिए करीब 350 खरीदार पहुंचे। सोमवार से फ्लैट की ई-नीलामी के लिए बुकिंग शुरू हो जाएगी। 

विज्ञापन


आगरा विकास प्राधिकरण की 1600 संपत्तियां अलोकप्रिय हैं। जिनकी नीलामी होगी। पहले चरण में एडीए ने शास्त्रीपुरम हाइट्स के 100 फ्लैट बिक्री सोमवार से शुरू होगी। एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ ने बताया कि बहुत अच्छा फीडबैक मिल रहा है। 2384 रुपये प्रति वर्ग फुट आधार मूल्य है। जिसके ऊपर बोलियां लगेंगी। 

विज्ञापन

1500 रुपये में होगा पंजीकरण 

ई-नीलामी की शर्तें जारी कर दी गई हैं। सभी बैंकों से हर प्रकार के भुगतान की सुविधा मिलेगी। डिफॉल्टर ई-नीलामी में भाग नहीं ले सकेंगे। 1500 रुपये में पंजीकरण होगा। संपत्ति मूल्य का दस प्रतिशत जमानत राशि जमा करने के बाद खरीदार बोली लगा सकता है। प्री-लॉन्चिंग में एडीए सचिव गरिमा सिंह, संयुक्त सचिव सीताराम व एडीए तमाम अधिकारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चौपाटी की बुकिंग 25 दिसंबर से 

एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ ने बताया कि 25 दिसंबर से जोनल पार्क स्थित चौपाटी में दुकानों की बुकिंग शुरू होगी। दुकानों का आवंटन भी ऑनलाइन होगा। 30 दुकानें हैं। जिन्हें चार साल के लाइसेंस पर दिया जाएगा। 15 से 30 हजार रुपये मासिक किराया होगा। चौपाटी की दुकानों की ई-नीलामी की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed