फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bollywood star Karthik Aryan and actress Kriti Sanon will interact with fans in Agra

Agra: अमर उजाला कार्यालय में मिलेगा फिल्म स्टार कार्तिक आर्यन और कृति से मिलने का मौका, बस देना होगा सही जवाब

Fri, 03 Feb 2023 08:41 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 03 Feb 2023 08:41 AM IST
सार

अमर उजाला में प्रकाशित क्यूआर कोड को स्कैन करके सवाल का सही जवाब देना होगा। 10 से 15 भाग्यशाली विजेताओं को कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
Bollywood star Karthik Aryan and actress Kriti Sanon will interact with fans in Agra
कार्तिक आर्यन - फोटो : social media

विस्तार

प्यार का पंचनामा से चर्चित हुए बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन और अभिनेत्री कृति सनोन 4 फरवरी को आगरा में फैंस से रूबरू होंगे। दोनों फिल्मी सितारे सिकंदरा स्थित अमर उजाला कार्यालय में अपनी आगामी फिल्म शहजादा का प्रमोशन करेंगे। इस मौके पर पाठकों के लिए एक लकी ड्रॉ का आयोजन भी किया जाएगा। प्रतिभाग करने वाले पाठकों को अमर उजाला में प्रकाशित क्यूआर कोड को स्कैन करके सवाल का सही जवाब देना होगा। 10 से 15 भाग्यशाली विजेताओं को कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


फिल्म स्टार कार्तिक आर्यन व कृति सनोन शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में अपनी आगामी एक्शन ड्रामा फिल्म शहजादा पर चर्चा करेंगे। रोहित धवन की निर्देशित और टी-सीरीज फिल्म्स की ओर से निर्मित फिल्म में कार्तिक व कृति के साथ परेश रावल, मनीषा कोइराला, राजपाल यादव, रोनित रॉय और सचिन खेडेकर प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग मुंबई, दिल्ली और मॉरीशस में की गई है। फिल्म का स्कोर और साउंड ट्रैक एलबम प्रीतम की ओर से रचित है। फिल्म शहजादा के गीत ‘मुंडा सोना हूं मैं.. कुड़ी तू करोड़ की’ और दूसरा गाना छेड़खानियां पहले ही हिट हो चुके हैं।
विज्ञापन


कार्तिक आर्यन ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत फिल्म प्यार का पंचनामा से की थी। इसके बाद उन्होंने गेस्ट इन लंदन, प्यार का पंचनामा-2, सोनू के टीटू की स्वीटी, लुकाछुपी, भूलभुलैया जैसी फिल्मों से दर्शकों का दिल जीता। वहीं तेलगू फिल्मों से शुरुआत करने वाली कृति सनोन ने हीरोपंती से बॉलीवुड में डेब्यू किया। वह बरेली की बर्फी, स्त्री, हाउसफुल-4, मिमी, हम दो हमारे दो, हीरोपंती-2 जैसी फिल्मों में अपने अभिनय की छाप छोड़ चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed