फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bolero standing in front of the house was stolen in 30 seconds

Agra News: घर के सामने खड़ी बोलेरो 30 सेकंड में हुई चोरी, मास्टर चाबी का किया प्रयोग

Tue, 30 Aug 2022 01:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 30 Aug 2022 01:50 PM IST
सार

कार की आवाज सुनकर घर से सदस्यों ने बाइक से पीछा भी किया, लेकिन कार तक उनकी पहुंच नहीं हो सकी। तत्काल ही कारोबारी ने पुलिस को सूचना दी। 
 

विज्ञापन
Bolero standing in front of the house was stolen in 30 seconds
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में ताजगंज के कलाल खेड़िया मोहल्ले में एक कारोबारी के घर के सामने खड़ी बोलेरो महज 30 सेकंड में चोरी हो गई। इसके लिए मास्टर चाबी का प्रयोग किया गया। कारोबारी का आरोप है कि 112 नंबर पर सूचना के बाद भी आरोपी भाग गया। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


कलाल खेड़िया निवासी दीपक राजपूत की घर के अगले हिस्से में इलेक्ट्रानिक उपकरणों की दुकान है। दीपक के अनुसार घटना रविवार रात 1:21 बजे की है। चोर ने 30 सेकंड में बोलेरो का लॉक खोला, स्टार्ट किया और ले भागा। कुछ दूर जाने के बाद यू टर्न लेकर दरवाजे के सामने से निकला। आवाज सुनकर स्वजन ने बाइक से पीछा किया, लेकिन चोर इनर रिंग रोड से होते हुए 1:31 बजे रहनकलां टोल पहुंचा। तैनात कर्मचारी को कैश दिया, कर्मचारी ने टोल फास्टैग से कटना बताया।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि उनके मोबाइल पर 1:48 बजे मैसेज आया तो वह टोल पर पहुंचे। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज लिए। दीपक का कहना था कि यदि पुलिस ने सतर्कता बरती होती तो आरोपी पकड़ा जाता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed