{"_id":"615deb5f8ebc3e9fbb6847f1","slug":"bolero-hit-a-cyclist-farmer-died-mainpuri-news-agr5105614190","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल सवार किसान को बोलेरो ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल सवार किसान को बोलेरो ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार शाम को गांव गढेरी के पास साइकिल सवार किसान को बोलेरो ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव गढेरी निवासी 30 वर्षीय किसान धर्मेंद्र उर्फ डब्बू मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे वह साइकिल से पास के गांव नगला पीपल सब्जी खरीदने गया था। तभी बीडीएम इंटर कॉलेज के सामने मार्ग से गुजर रही बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में किसान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
इसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। इस बीच चालक गाड़ी को लेकर वहां से भाग गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस धर्मेंद्र को जिला अस्पताल ले गई। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया। बुधवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।