फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bolero Crashes Bike Assistant Teacher died Accident At Gt Road

जीटी रोड पर हादसाः बोलेरो ने सहायक अध्यपाक की बाइक में मारी बाइक, मौत

Fri, 18 Sep 2020 04:03 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 18 Sep 2020 04:03 PM IST
सार

बेवर थाना क्षेत्र के गांव बनकिया निवासी 35 वर्षीय अरुण कुमार पुत्र शंकर सिंह प्राथमिक विद्यालय हरिहरपुर जिला शाहजहांपुर में सहायक शिक्षक के पद पर तैनात थे।

विज्ञापन
Bolero Crashes Bike Assistant Teacher died Accident At Gt Road
अरुण का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जनपद में शुक्रवार सुबह हादसा घटित हो गया। जीटी रोड पर शुक्रवार की सुबह कपिल मुनि आश्रम के पास बाइक से शाहजहांपुर जा रहे शिक्षक को बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में शिक्षक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


बेवर थाना क्षेत्र के गांव बनकिया निवासी 35 वर्षीय अरुण कुमार पुत्र शंकर सिंह प्राथमिक विद्यालय हरिहरपुर जिला शाहजहांपुर में सहायक शिक्षक के पद पर तैनात थे। शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे वह बाइक से ड्यूटी पर विद्यालय जा रहे थे। बाइक जब जीटी रोड पर गांव करपिया के पास पहुंची।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ताजमहलः कोरोना वायरस के चलते बदल जाएंगे सैलानियों के लिए नियम, जानिये टिकट से लेकर गाइड की जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी भोगांव की तरफ से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी। बोलरो की टक्कर इतनी तेज थी कि अरुण उछल कर काफी दूर जा गिरे। जमीन पर गिरने के बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस हादसा करने के बाद भागे चालक व बोलेरो की तलाश कर रही है।
 

2015 में हुई थी नियुक्ति
मृतक शिक्षक अरुण कुमार वर्ष 2015 में प्राथमिक विद्यालय हरिहरपुर पर नियुक्त किए गए थे। उनके चार वर्षीय पुत्री यशी और दो वर्षीय पुत्र समर्थ है। पत्नी नीतू का अरुण की मौत के बाद रो-रोकर बुरा हाल है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed