फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   body of young man was found lying in field in Agra police and forensic team collected evidence

UP News: युवक की हत्या कर खेत में फेंकी लाश, ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस; फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

Thu, 05 Sep 2024 09:46 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 05 Sep 2024 09:46 AM IST
सार

आगरा में युवक की हत्या करके लाश खेत में फेंकी गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करके साक्ष्य जुटाए। 

विज्ञापन
body of young man was found lying in field in Agra police and forensic team collected evidence
जितेंद्र की फाइल फोटो, जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में गुरुवार की सुबह खेत में युवक की लाश मिली। ग्रामीणों ने देखा तो गांव में सूचना दी। खबर फैली तो मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। 

विज्ञापन


घटना सदर थाना क्षेत्र के रोहता इलाके की है। यहां सुबह खेत में एक लाश पड़ी मिली। उसके पास से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान मलपुरा थाना क्षेत्र के गांव नगला बेरी साला निवासी जितेंद्र के रुप में हुई। खेत मालिक हरिओम ने पुलिस को इसकी सूचना दी। 

विज्ञापन

सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच में उसके सिर में धारदार हधियार से चोट के निशान मिले हैं। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 
 

पिता ओमप्रकाश ने बताया कि बेटा जितेंद्र, कोलक्खा देवरी रोड पर इलेक्ट्रिक मशीनों की रिपेयरिंग करने की दुकान करता था। वह मंगलवार को भी घर से दुकान जाने के लिए निकला था। देर शाम तक घर नहीं लौटा। इसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई। लेकिन कहीं पता नहीं चला।
 
विज्ञापन

सुबह पुलिस ने जानकारी दी कि उसका शव एक खेत में पड़ा हुआ मिला है। जितेंद्र को तीन बच्चे हैं। उसकी शादी करीब 16 साल पूर्व हुई थी। पिता ने पुलिस से बारीकी से जांच कराकर घटना में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed