फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Body of student missing for 11 days found in drain

Agra News: 11 दिन से लापता छात्र का शव नाले में मिला

Sun, 18 Jan 2026 02:16 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Body of student missing for 11 days found in drain
आगरा। सिकंदरा के दहतोरा से सात जनवरी को लापता हुए 12 वर्षीय कुनाल का शव शनिवार को नगला चुचाना के पास नाले में मिला है। सीसीटीवी रिकॉर्डिंग में पुलिस को उसके अकेले जाने का पता चला था। पुलिस ने कुनाल के खुद नाले में गिर जाने की आशंका जताई है। वहीं, परिजन साजिश का शक जता रहे हैं। कुनाल की पैंट की जेब से शराब का पौवा मिला है। सिकंदरा के दहतोरा क्षेत्र के निवासी घिसाई ठेकेदार धर्मवीर सिंह का 12 वर्षीय बेटा कुनाल 7 जनवरी की शाम साढ़े चार बजे घर से खेलने जाने की बोलकर गया था। उसके वापस नहीं लौटने पर पिता ने सिकंदरा पुलिस को सूचना दी। अपहरण का आरोप लगाने पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। कुनाल की आखिरी लोकेशन नगला चुचाना नाले से करीब डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर सीसीटीवी में दिखी थी। पुलिस और परिजन उसे लगातार ढूंढ रहे थे। शनिवार सुबह लोगों को नगला चुचाना के नाले में शव तैरता दिखाई दिया। पुलिस और कुनाल के परिजन पहुंचे तो शव की पहचान कुनाल के रूप में होने पर परिजन में चीख पुकार मच गई। बेटे के साथ किसी साजिश की आशंका जताई। पुलिस ने उन्हें समझा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर सिकंदरा ने बताया कि प्रथम दृष्टया छात्र के नाले में गिरने से मृत्यु होने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही सही वजह पता चल सकेगी।
विज्ञापन


नौ जनवरी से लापता युवक का भी शव मिला
काेतवाली थाना के धूलियागंज क्षेत्र के नीम दरवाजा निवासी 41 वर्षीय सुंदर 9 जनवरी से लापता थे। बमरौली कटारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक शव मिलने की जानकारी मिली। पुलिस ने व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा हुआ फोटो दिखाया। परिजन ने शिनाख्त कर ली। पता चला कि शुक्रवार को बमरौली कटारा के समोगर घाट के पास मिले शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम गृह भिजवाया था। इंस्पेक्टर कोतवाली ने बताया कि सुंदर मानसिक बीमार था। वह अविवाहित था। आशंका है कि उसके नदी में गिरने के बाद शव बहते हुए समोगर घाट तक पहुंच गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed