फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   body of Kajal who had inter caste love marriage with her lover three years ago was found hanging in Agra

प्रेमी पर भरोसा कर की इंटरकास्ट लव मैरिज: दो साल में भर गया मन, करने लगा प्रताड़ित, फंदे पर लटकी मिली काजल

Mon, 16 Jan 2023 05:56 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 16 Jan 2023 05:56 PM IST
सार

तीन साल आर्य समाज मंदिर में प्रेमी से शादी रचाने वाली काजल का शव फंदे पर लटकता मिला। किसी अंजान व्याक्ति ने फोन करके मायके वालों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने कहा कि दहेज के लालच में बेटी की हत्या कर दी गई। 

विज्ञापन
body of Kajal who had inter caste love marriage with her lover three years ago was found hanging in Agra
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा में एक विवाहिता का शव पंदे पर लटकता मिला। किसी अंजान नंबर से फोन आया और मायके वालों को बेटी की मौत की सूचना मिली। परिजन भागते हुए उसके ससुराल पहुंचे। उन्होंने कहा कि ससुरालियों ने दहेज के लिए बेटी की हत्या कर दी। 

विज्ञापन


मामला शाहगंज थाना क्षेत्र के ख्वासपुरा का है। यहां विवाहिता काजल (23) का शव फंदे पर लटका मिला। उसने तीन साल पहले प्रेम विवाह किया था। पिता ने बेटी की दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


इस्लामपुरा, गंगापुर सिटी थाना, सवाई माधोपुर निवासी सैमुअल डेविड शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि बेटी काजल ने 4 दिसंबर 2018 को ख्वासपुरा, शाहगंज निवासी लखन से आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। आरोप लगाया कि कुछ समय तक ससुरालियों का व्यवहार ठीक रहा। बाद में बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पति लखन भी काजल को आए दिन परेशान करता। ससुराली रुपयों की मांग करते थे। उन्हें किसी तरह इंतजाम करके एक लाख रुपये दिए। इसके बाद भी ससुर फोन करके दो लाख रुपये दहेज में देने की मांग कर रहे थे। ऐसा नहीं करने पर काजल को घर से निकालने की धमकी दी। बेटी ने कई बार उन्हें रोते हुए उत्पीड़न के बारे में बताया।

अंजान व्यक्ति ने काल करके दी जानकारी

मृतका के पिता सैमुअल डेविड ने बताया कि शनिवार रात को अंजान व्यक्ति ने फोन करके बताया कि काजल की हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया गया है। इस पर वह ससुराल पहुंच गए, इस बीच ससुरालीजन घर से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ लोहामंडी गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि पिता ने तहरीर दी है। इसके आधार पर पति, सास, ससुर और अज्ञात जेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मौत का कारण पता चलेगा।

मां बोली, ननद की मौत पर गवाही का लिया बदला

मृतक काजल की मां सरोज, बेटी की मौत से बेहाल हो गईं। वह एक ही बात बोल रही थीं कि बेटी को मार डाला। पति लखन एक साल से बेटी से बात नहीं करने देता था। उसे परेशान करता था, जब भी वो बात करने की कहती थी मारता-पीटता था। मोबाइल भी नहीं दे रखा था। दो साल पहले लखन की बहन फंदे पर लटकी मिली थी। तब काजल और लखन किराये के मकान में रहते थे। ननद की मौत पर काजल ने पुलिस के सामने ससुरालियों के खिलाफ बयान दिया था। इससे ही वो नाराज चल रहे थे। बेटी की हत्या कर फंदे पर लटका दिया है।

पति की है मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान

थाना प्रभारी समरेश सिंह ने बताया कि लखन ने काजल से प्रेम विवाह किया था। दोनों अलग-अलग जाति से हैं। लखन की घर के पास ही मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है। पूछताछ में पता चला कि लखन और काजल शनिवार सुबह दस बजे दुकान पर आए थे। 11 बजे काजल वापस आ गई थी। इसके बाद दोपहर तीन बजे वह फंदे पर लटकी मिली। ससुराली उसे अस्पताल भी लेकर गए थे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। देर शाम पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed