{"_id":"666012d3605e33766405eb7c","slug":"body-of-fourth-class-employee-was-found-in-drain-in-agra-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का नाले में मिला शव, घर से काम पर जाने को बोलकर निकला था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का नाले में मिला शव, घर से काम पर जाने को बोलकर निकला था
Wed, 05 Jun 2024 01:44 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 05 Jun 2024 01:44 PM IST
सार
ताजनगरी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का शव नाले में मिला। घर से काम पर जाने को बोलकर निकला था। फिर कभी नहीं लौटा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में मुगल रोड के पास नाले में एक युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। परिजन ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस शिकायत के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
शाहगंज थाना क्षेत्र शिवनगर निवासी अमर ने बताया कि उनका भाई रवि (30) दिल्ली गेट स्थित एक निजी अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। सोमवार सुबह 6 बजे घर से परिजन से काम पर जाने की बोलकर निकला था। शाम को करीब 5 बजे पुलिस ने फोन कर सूचना दी। रवि का शव नाले में पड़ा मिला है।
विज्ञापन
परिजन ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की जानकारी के बाद मां ओमवती का रो-रोकर बुरा हाल है। रवि तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। परिजन ने हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि वह दिल्ली गेट पर काम करता था।
विज्ञापन
कमला नगर कैसे और किसके साथ पहुंचा। इसकी जांच होनी चाहिए। पुलिस के अनुसार रवि के जेब से डायरी मिली थी। उसमें लिखे एक नंबर पर बात की। उसने रवि के परिजन का नंबर दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी। परिजन ने अभी तहरीर नहीं दी है।