फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Body Donation in Agra for study of Medical student

Agra News: एसएन में महादानी का देहदान, ताकि मेडिकल छात्रों की पढ़ाई के काम आ सके शरीर

Sat, 03 Sep 2022 01:41 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 03 Sep 2022 01:41 PM IST
सार

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता की उपस्थिति में एनाटॉमी विभागाध्यक्ष डॉ. प्रदीप व प्रो. कमल ने पार्थिव शरीर को स्वीकार किया।प्राचार्य ने कहा कि मृतक की अस्थियां तक मेडिकल छात्रों के काम आती हैं।  

विज्ञापन
Body Donation in Agra for study of Medical student
एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में छात्र-छात्राओं की पढ़ाई के लिए शुक्रवार को एक और महादानी का देहदान कराया गया। श्रीमाहेश्वरी परिषद, वाराणसी व सेवा भारती काशी प्रांत के पूर्व अध्यक्ष राधाकृष्ण सोमानी (75 वर्ष) के निधन के बाद परिवार के लोगों ने सत्यमेव जयते ट्रस्ट की मदद से देहदान की प्रक्रिया पूरी कराई। बृहस्पतिवार को दिल्ली गेट निवासी सत्यप्रकाश फरसैया का देहदान कराया गया था। 
विज्ञापन

   
राधाकृष्ण सोमानी का निधन शुक्रवार को शास्त्रीपुरम स्थित निवास पर हुआ। उनके पुत्र आदित्य सोमानी व संजीव माहेश्वरी ने देहदान की प्रक्रिया के लिए सत्यमेव जयते ट्रस्ट के मुकेश जैन से संपर्क कर प्रक्रियाएं पूरी की। पार्थिव शरीर निवास से शवयात्रा के रूप में एसएन कॉलेज लाया गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता की उपस्थिति में एनाटॉमी विभागाध्यक्ष डॉ. प्रदीप व प्रो. कमल ने पार्थिव शरीर को स्वीकार किया। प्राचार्य ने कहा कि मृतक की अस्थियां तक मेडिकल छात्रों के काम आती हैं। 
विज्ञापन


ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी नंद किशोर गोयल ने बताया कि देहदानी के चरणों में लगी मिट्टी को परिवारीजन सोरों गंगा में विसर्जित कर धार्मिक मान्यता भी पूरी कर सकेंगे। इस मौके पर ट्रस्ट के गौतम सेठ, डॉ. मुनीश्वर गुप्ता, डॉ. अंकुर गोयल, आत्मा राम सोमानी, उमेश गर्ग, सर्वेश वाजपेई , संजय मित्तल, गोपाल माहेश्वरी, श्याम माहेश्वरी की उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed