फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   boat overturned in the Yamuna during the aarti at Vishram Ghat in Mathura

मथुरा: विश्राम घाट पर आरती के दौरान यमुना में पलटी श्रद्धालुओं से भरी नाव, मची चीख-पुकार

Thu, 31 Mar 2022 10:39 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 31 Mar 2022 10:39 PM IST
सार

विश्राम घाट पर आरती के दौरान एक नाव यमुना में पलट गई। जिससे घाट पर हड़कंप मच गया। वहां मौजूद लोगों ने सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला। 

विज्ञापन
boat overturned in the Yamuna during the aarti at Vishram Ghat in Mathura
यमुना में पलटी नाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के विश्राम घाट पर गुरुवार को शाम अफरातफरी मच गई, जब यमुना आरती के दौरान नदी में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलट गई। डूबते श्रद्धालुओं को देख लोग उन्हें बचाने के लिए यमुना में कूद पड़े। नाव किनारे होने के कारण तत्काल ही श्रद्धालुओं को यमुना से सुरक्षित निकाल लिया गया।

विज्ञापन


हर दिन यमुना की आरती विश्राम घाट पर की जाती है। इसमें शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग यहां पहुंचते हैं। बाहरी श्रद्धालुओं की मौजूदगी भी देखने को मिल रही है। गुरुवार की शाम निर्धारित समय पर आरती देखने के लिए श्रद्धालु पहुंचने लगे। इसी दौरान कुछ लोग यमुना की भव्य आरती के दर्शन के लिए नाव में सवार हो गए। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला गया 

यमुना किनारे लगी नाव में श्रद्धालुओं के खड़े होने पर नाव का झुकाव एक तरफ हो जाने के कारण नाव का संतुलन बिगड़ गया और पलट गई। लोग नाव में सवार लोगों को यमुना में डूबने से बचाने में जुट गए। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह महिला समेत कुछ अन्य लोगों को सकुशल बाहर निकाला। 


लोगों का कहना था कि अगर नाव गहरे पानी में होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। ठाकुरजी की कृपया से सभी लोग सुरक्षित हैं। नाव में सवार श्रद्धालु रमेश ने बताया कि उनके साथ में उनकी पत्नी कांता भी यमुना में गिर गए। वहां गहराई न होने से किनारे आ गए लेकिन एक बुजुर्ग माता हादसे से डर गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed