{"_id":"61c0c14107c8ed5a7b68a0a9","slug":"board-of-secondary-education-sent-marksheets-of-220-colleges-mainpuri-news-agr518464039","type":"story","status":"publish","title_hn":"माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 220 कॉलेजों के अंकपत्र भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 220 कॉलेजों के अंकपत्र भेजे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश ने अंकसुधार परीक्षा 2021 का परीक्षा परिणाम जारी करने के साथ ही अंकतालिकाएं जारी कर दी हैं। सोमवार को बोर्ड से भेजी गई अंकतालिकाएं जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को प्राप्त हो गईं। बोर्ड ने 220 कॉलेजों के छात्र-छात्राओं की अंकतालिकाएं भेज दी हैं।
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 31 जुलाई को घोषित किया था। काफी छात्रों ने परीक्षा परिणाम को लेकर नाराजगी प्रकट की थी। ऐसे छात्र-छात्राओं के लिए बोर्ड ने अंकसुधार परीक्षा के लिए आवेदन मांगे थे। परिषद ने 18 सितंबर से छह अक्तूबर तक अंकसुधार परीक्षा कराई। जिले में 70 कॉलेजों के दो हजार छात्र-छात्राएं हाईस्कूल की परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिले के 150 कॉलेजों के चार हजार छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। सोमवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षार्थियों के अंकपत्र जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को भेज दिए।
जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने जिले के सभी कॉलेजों को प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि अंकसुधार परीक्षा की अंकतालिकाएं प्राप्त हो चुकी हैं। प्रधानाचार्य वाहक को भेजकर अंकतालिकाएं प्राप्त कर छात्र-छात्राओं को आवंटित कराएं।