फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Board examination will be conducted under the supervision of Sector and Static Magistrate

सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगी बोर्ड परीक्षा

Fri, 17 Sep 2021 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Board examination will be conducted under the supervision of Sector and Static Magistrate
मैनपुरी। शनिवार से यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट अंक सुधार बोर्ड परीक्षा शुरू होने जा रही है। बोर्ड परीक्षा जिले के तीन केंद्रों पर आयोजित होगी। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए तीनों केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश ने 31 जुलाई को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2021 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया था। कोरोना महामारी के कारण परिषद बोर्ड परीक्षा नहीं करा सका था। परीक्षा परिणाम पिछली परीक्षाओं और प्री-बोर्ड परीक्षाओं के आधार पर जारी किया गया था। कुछ छात्र-छात्राओं ने जारी परीक्षा परिणाम में मिले अंकों पर असंतोष प्रकट किया था। जिसके बाद बोर्ड ने 18 सितंबर से छह अक्तूबर तक बोर्ड परीक्षा कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक रघुराज सिंह पाल ने बताया कि जिले में 18 सितंबर से शुरू होने जा रही अंक सुधार परीक्षा के लिए तीन केंद्र बनाए गए हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी पर जिला कृषि अधिकारी सूर्यप्रताप सिंह को सेक्टर मजिस्ट्रेट और सहायक अभियंता जल निगम अंकित यादव को स्टेटिक मजिस्ट्रेट के रूप में जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज करहल में तसीलदार करहल अरुण कुमार को सेक्टर मजिस्ट्रेट और पशु चिकित्साधीक्षक अंडनी डॉ. कुलदीप सिंह को स्टेटिक मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है। नेशनल इंटर कॉलेज भोगांव में तहसीलदार राकेश कुमार जयंत को सेक्टर मजिस्ट्रेट और पशु चिकित्साधीक्षक अघार डॉ. अनिरुद्ध कुमार को यहां स्टेटिक मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यूपी बोर्ड अंक सुधार परीक्षा के तहत शनिवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल हिंदी की परीक्षा सुबह आठ बजे से 10:15 बजे तक कराई जाएगी। वहीं द्वितीय पाली में शाम इंटरमीडिएट हिंदी और हिंदी सामान्य की परीक्षा दोपहर दो बजे से 4:15 बजे तक कराई जाएगी।

प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक रघुराज सिंह पाल ने बताया कि अंक सुधार परीक्षा के लिए हाईस्कूल में 381 और इंटरमीडिएट में 432 कुल 813 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया है। जो 18 सितंबर से छह अक्तूबर तक चलने वाली परीक्षा में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed