फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Board Exam: Rasuka will be imposed on copying

बोर्ड परीक्षा: नकल कराने पर लगेगी रासुका

Wed, 08 Feb 2023 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Feb 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Board Exam:

Rasuka will be imposed on copying
कासगंज। जिले में होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। नकल पर अंकुश के लिए कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। नकल कराने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराए जाने की शासन व स्थानीय स्तर के अधिकारी तैयारी कर रहे हैं। वहीं परीक्षा के दौरान कहीं पर भी नकल में संलिप्त मिलने वाले माफिया के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 69 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 42 हजार से अधिक विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए जोनल सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए जा चुके हैँ। इसके साथ ही स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी सभी केंद्रों पर तैनात हो चुके हैं।
विज्ञापन

प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक वाह्य केंद्र व्यवस्थापक भी लगाया जाएगा, जिससे नकल विहीन ओर शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा को कराया जा सके। इसके साथ ही सचल दल बनाने की तैयारी भी चल रही है। कंट्रोल रूम बनाकर सभी परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी कैमरों को जोड़ने का कार्य पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा में नकल रोकने पर पूरा फोकस है। यदि नकल करते पकड़े जाने एवं नकल कराने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। नकल माफियाओं पर गैंगस्टर के साथ रासुका लगेगी।
- एसपी सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed